लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में नशाबंदी लागू करने की मांग की गई, जय देवा मिशन के संस्थापक स्वामी श्री राजेश्वरानंद जी महाराज ने दिया नशे से दूर रहने का संदेश

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 10, 2023 17:19 IST

शिवसेना प्रदेश कार्यालय जम्मू में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान स्वामी राजेश्वरानंद जी महाराज एवं शिवसेना(यूबीटी) प्रमुख मनीश साहनी ने संयुक्त रूप से पत्रकारों को संबोधित करते हुए, मंदिरों के शहर में नशा तस्करों की बढ़ती गतिविधियां एवं युवाओं में बढ़ती नशाखोरी की लत पर गहरी चिंता जताई।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू में नशे के बढ़ते कारोबार को लेकर जताई गई चिंताशिवसेना प्रदेश कार्यालय जम्मू में आयोजित हुआ कार्यक्रमजय देवा मिशन के संस्थापक स्वामी श्री राजेश्वरानंद जी महाराज हुए शामिल

जम्मू: जय देवा मिशन के संस्थापक स्वामी श्री राजेश्वरानंद जी महाराज एवं शिवसेना(यूबीटी) जम्मू-कश्मीर ईकाई प्रमुख मनीश साहनी ने मंदिरों की नगरी जम्मू में नशे के बढ़ते कारोबार और  नशे की गिरफ्त में युवाओं की लगातार बढ़ती संख्या पर गहरी चिंता जताते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश तथा जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी लागू करने की मांग की है।

शिवसेना प्रदेश कार्यालय जम्मू में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान  स्वामी राजेश्वरानंद जी महाराज एवं शिवसेना(यूबीटी) प्रमुख मनीश साहनी ने संयुक्त रूप से पत्रकारों को संबोधित करते हुए, मंदिरों के शहर में नशा तस्करों की बढ़ती गतिविधियां एवं युवाओं में बढ़ती नशाखोरी की लत पर गहरी चिंता जताई।

स्वामी राजेश्वरानंद जी ने मुख्यताः युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि "नशा नाश का द्वार है", जीवन में जितना नशे का आगमन होगा उतना ही आप नाश की गोद में समा रहें है। वहीं साहनी ने कहा कि  मंदिरों की नगरी में शराब की दुकानों की भरमार है, शहर के  हर चौराहे और मोहल्ले में  शराब की दुकानें खोल दी गई है। यहीं शराब की दुकाने नशे की लत की पहली सीढ़ी है। इसके साथ ही चरस, भुक्की, अफीम और हेरोइन के तस्करों की सक्रियता भी  दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।

नशे के आदी युवाओं का भविष्य और जीवन खतरे में पड़ चुका है। साहनी ने वैस्टर्न कल्चर एवं फ्लेवर्ड हुक्के की तरफ युवाओं का बढ़ता आकर्षण हमारी सांस्कृतिक पहचान के विनाश का कारक साबित हो रहा है। जम्मू-कश्मीर की कुल आबादी 1.3 करोड़ में से लगभग 9-10 लाख लोग ड्रग्स की लत का शिकार हो चुके हैं। ऋषि-मुनियों, पीर पैगमबरों तथा घरती पर स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर नशे के कारोबार में तेजी से जकड़ता जा रहा है।

स्वामी राजेश्वरानंद जी महाराज व साहनी ने युवाओं को नशे से दूर रहने के साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल माननीय मनोज सिन्हा से जम्मू-कश्मीर  में शराबबंदी लागू करने की मांग की है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammuशिव सेनाउद्धव ठाकरेUddhav Thackeray
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए