लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: LoC के कई सेक्टरों में हालात बिगड़े, सेना ने लोगों से की घरों से बाहर न निकलने की अपील

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 10, 2020 20:06 IST

एलओसी के कई इलाकों में लोगों से जब बात की गई तो उनका कहना था कि उनके लिए यह किसी युद्ध से कम इसलिए नहीं है क्योंकि पाक सेना तोपखानों का इस्तेमा करते हुए उनका जीना मुहाल किए हुए थी।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले चार दिनोें से एलओसी से सटे दर्जनों गांवों के लोग अपने अपने घरों में दुबके हुए हैं।पाक सेना संघर्ष विराम के बावजूद तोपखानों का इस्तेमाल कर रही है।

पाकिस्तान से सटी 814 किमी लंबी एलओसी पर कई सेक्टरों में हालात इतने बिगड़ गए हैं कि सेना और प्रशासन ने लोगों से घरों से बाहर न निकलने की सलाह इसलिए दी है क्योंकि पाक सेना ने अपनी गोलाबारी की रेंज को बढ़ाते हुए कई ऐसे गांवों पर भी गोले दागे हैं जो अभी तक अछूते थे।

सेनाधिकारी इसकी पुष्टि करते हैं कि पिछले एक सप्ताह के भीतर भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाक सेना को हुए जबरदस्त नुक्सान के कारण पाक सेना बिफरी हुई है और वह अब नए नए उप-सेक्टरों में भारतीय गांवों को निशाना बना रही है।

मिलने वाले समाचारों के अनुसार, पिछले चार दिनोें से एलओसी से सटे दर्जनों गांवों के लोग अपने अपने घरों में दुबके हुए हैं। दरअसल पाक सेना संघर्ष विराम के बावजूद तोपखानों का इस्तेमाल कर रही है। हालांकि जवाबी कार्रवाई में भी भारतीय सेना बोफोर्स का इस्तेमाल कर रही थी जिस कारण ही वह एलओसी के पार पाक सेना की कई चौकिओं, बंकरों तथा आतंकियों को धकेलने के लिए तैयार किए गए लांचिंग पैडों को ध्वस्त करने में कामयाब हुई थी।

एलओसी पर जारी गोलाबारी को देखते हुए मेंढर सब डिवीजन के बालाकोट, बरूती, बसूनी, धराटी, मनकोट, साबरागली, बलनोई, दबराज, घानी आदि क्षेत्रों में भी स्थानीय प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्र के लोगों को घरों के अंदर रहने के निर्देश जारी करते हुए आवश्यकता पड़ने पर ही आवाजाही करने का आग्रह किया गया है।

एलओसी के कई इलाकों में लोगों से जब बात की गई तो उनका कहना था कि उनके लिए यह किसी युद्ध से कम इसलिए नहीं है क्योंकि पाक सेना तोपखानों का इस्तेमा करते हुए उनका जीना मुहाल किए हुए थी। फिलहाल इन गांववासियों के लिए परेशानी यह थी कि कई दिनों से घरों से बाहर न निकल पाने के कारण अब उन्हें खाने पीने की समस्या से दो चार होना पड़ रहा था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएलओसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील