लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: बडगाम और सौरा में हुआ आतंकी हमला, 2 पुलिसकर्मी शहीद

By स्वाति सिंह | Updated: February 27, 2018 11:13 IST

पहला हमला बड़गाम जिले में हुआ जहां एक वरिष्ठ अलगाववादी नेता की सुरक्षा में तैनात एक पुलिकर्मी को गोली मार दी। वहीं दूसरा हमला श्रीनगर के सौरा में आतंकियों ने पुलिस गार्ड पोस्ट पर हमला कर दिया, इसमें पुलिसकर्मी फारुक अहमद शहीद हो गए। 

Open in App

श्रीनगर, 26 फरवरी: जम्मू एवं कश्मीर में रविवार को दो अलग-अलग आतंकी हमले हुए। जिसमे में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। पहला हमला बड़गाम जिले में हुआ जहां एक वरिष्ठ अलगाववादी नेता की सुरक्षा में तैनात एक पुलिकर्मी को गोली मार दीगई है। वहीं दूसरा हमला श्रीनगर के सौरा में आतंकियों ने पुलिस गार्ड पोस्ट पर किया गया, इसमें पुलिसकर्मी फारुक अहमद शहीद हो गए। 

रविवार को आतंकवादियों ने कुलतार सिंह नामक पुलिसकर्मी की बड़गाम में चरार-ए-शरीफ दरगाह के पास गोली मारकर हत्या कर दी और उसकी राइफल भी लेकर भाग गए। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "घायल कांस्टेबल को सौरा के शेर-ए-कश्मीर चिकित्सा विज्ञान संस्थान (एसकेआईएमएस) ले जाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।" 

वहीं दूसरी घटना श्रीनगर के सौरा इलाके में हुई। यहां हुर्रियत नेता फजल हक कुरैशी के घर के बाहर पुलिस चौकी पर आतंकियों ने हमला किया जिसमें कांस्टेबल फारूख अहमद की मौत हो गयी। पुलिस अधिकारी ने बताया है कि इलाके की घेराबंदी कर दी गयी है और आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाश की जा रही है। इसके साथ ही डीजीपी एसपी वैद ने दोनों पुलिसकर्मियों की शहादत पर दुःख  जाहिर करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा 'बच्चों और सावधान हो जाओ।  यह छद्म लड़ाई है जिसके खिलाफ हम जम्मू कश्मीर में लड़ाई लड़ रहे हैं। '

बता दें कि जम्मू और कश्मीर के उड़ी में रेखा पर चल रही भारी गोलाबारी रविवार शाम रुक गई।  इससे पहले शनिवार को यह पाकिस्तान की तरफ से भारी फ़ायरिंग हो रही थी।  हालांकि भारत ने भी इसका मुहतोड़ जवाब दिया है।  इसके अलावा सीमा पर सटे इलाकों को खाली करवाया गया है।  सेना और पुलिस सैकड़ों लोगों को वहां से निकालकर सुरक्षित जगहों पर ले गई है।  

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील