लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षबलों ने जुलाई में अब तक मार गिराए 27 आतंकी, सबसे बड़ा प्रहार लश्कर-ए-तैयबा पर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 27, 2021 13:24 IST

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने जुलाई में 13 मुठभेड़ में 27 आतंकियों को मार गिराया है। इसमें लश्कर-ए-तैयबा के 7 कमांडर मारे गए हैं।ज

Open in App

जम्मू: इस माह में अभी तक कश्मीर में होने वाली 13 मुठभेड़ों में 27 आतंकी मारे जा चुके हैं। सबसे अधिक नुक्सान लश्कर-ए-तैयबा को पहुंचा है जिसके 7 कमांडर मारे गए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक सबसे अधिक मुठभेड़ें कुलगाम जिले में हुई जबकि 3 पुलवामा में और अनंतनाग सहित श्रीनगर, कुपवाड़ा, बांडीपोरा, बारामुल्ला तथा शोपियां जिलों में एक-एक मुठभेड़ हुई है। कुलगाम में चार मुठभेड़ें हुई हैं।

मारे गए 27 आतंकियों में देखा जाए तो प्रत्येक दूसरा आतंकी कमांडर स्तर का ही था पर इनमें आठ टाप कमांडर भी शामिल थे जो एक लंबे अरसे से कश्मीर में एक्टिव थे। 

इनमें पुलवामा त्राल का निशाज लोन, अनंतनाग सदूरा का आरिफ हजाम, शोपियां का इश्फाक डार, पाकिस्तानी कमांडर अबू हुरारा, सोपोर का फ्याज वार, बांडीपोरा का शारीक बाबा तथा शोपियां चक ए चौलांद का आमिर मीर भी लश्करे तौयबा से ही जुड़ा हुआ था। जबकि मेहराजुद्दीन हलवाई हिज्बुज मुजाहिदीन से संबंध रखता था।

इन मौतों को पुलिस बहुत बड़ी कामयाबी मानती है। जिसका दावा था कि दक्षिण कश्मीर में लश्करे तौयबा का सफाया किया जा चुका है सिवाय एक कमांडर के।

पुलिस अधिकारियों का दावा था कि इन आतंकियों के प्रति स्थानीय लोगों द्वारा ही सूचनएं मुहैया करवाई जा रही हैं जो अब उनसे तंग आ चुके हें। हालांकि सेना कहती थी कि गुप्तचर व्यवस्था बहुत मजबूत होने के कारण ही यह कामयाबियां हाथ लगी हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया