लाइव न्यूज़ :

जम्‍मू-कश्‍मीर: सेना का आतंक विरोधी अभियान, पुलवामा जिले के कई गांवों में सर्च ऑपरेशन जारी

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 3, 2018 08:04 IST

पुलवामा के 20 गांवों में आतंकियों के छिपने की खबर मिली है। इससे पहले रविवार 2 सिंतबर को शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया था। 

Open in App

श्रीनगर, 3 सितंबर: जम्मू कश्मीर में पिछले कई दिनों से सेना का सर्च  ऑपरेशन जारी है। ताजा मामला पुलवामा जिले का है। जहां सेना को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली है। पुलवामा जिले के कई गांवों में सेना के जवान, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा कॉर्डन और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 

हालांकि इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए इंतजार है। लेकिन न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सर्च ऑपरेशन कुछ घंटों से चल रहा है और यह कब तक चलेगा इसकी कोई सूचना नहीं है। खबर के मुताबिक, पुलवामा के 20 गांवों में आतंकियों के छिपने की खबर मिली है। इससे पहले रविवार 2 सिंतबर को शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया था। 

बता दें कि एक सितंबर को जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुए  मुठभेड़ तीन आतंकियों के मार गिराए जाने की खबर आई थी। घटना उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले की थी। मारे गए आतंकियों के पास से हथियारों का जखीरा बरामद भी बरामद हुआ था। 

वहीं, बीते गुरुवार को भी आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ हुआ था। यहां आतंकियों ने की सेना की एक पट्रोलिंग टीम पर बम फेंके थे। जवाबी कार्रवाई करते हुए सेना ने इन आतंकियों की घेराबंदी की और इन्हें हाजिन के एक मकान में घेर लिया। जहां दो आतंकियों को मार गिराया गया था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए