लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पॉलिटिकल वर्कर को आतंकियों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 14, 2019 19:02 IST

जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों पर लगाम नहीं लग पा रही है। अब खबर है कि आतंकियों ने किसी राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला किया है। शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता पर आतंकियों ने किया जानलेवा हमलाआतंकियों ने शख्स को मारी गोली, जख्मी हालत में श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती

जम्मू-कश्मीर के एक शख्स को आतंकवादियों ने जानलेवा हमला किया है। शख्स को गोली मारी गई है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के आतंकियों का निशाना बने शख्स का नाम मोहम्मद इस्माइल वानी है और वह किसी राजनीतिक पार्टी का कार्यकर्ता है। वानी को जख्मी हालत में श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियां थम नहीं रही हैं। आए दिन आतंकियों की करतूतें सामने आ रही हैं। हालांकि भारतीय सेना के जवान और सुरक्षाबल आतंकियों को ढूंढ़-ढूंढ़कर मार गिराने का काम कर रहे हैं। बुधवार (13 मार्च) को आतंकियों ने एक पूर्व पुलिस अधिकारी को निशाना बनाकर हत्या कर दी थी।

इससे पहले सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के यारीपोरा में आतंकियों के एक ठिकाने को ध्वस्त कर दिया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस, अर्धसैनिक बल और सेना ने ज्वॉइंट ऑपरेशन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकियों को मदद पहुंचाने के आरोप में मोहम्मद अयूब रादर नाम के शख्स को दबोचा गया था। पुलिस को आतंकियों के ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए थे।  

टॅग्स :जम्मू कश्मीरइंडियाआतंकी हमलाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?