लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर पुलिस और बीएसएफ प्रमुख ने दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा स्थिति का लिया जायजा

By भाषा | Updated: August 25, 2019 05:12 IST

हालांकि, उन्होंने कहा कि सभी जिलों में सुरक्षा को मजबूत बनाये रखने की जरूरत है। आतंकवादियों के खिलाफ घिराव एवं खोज अभियानों का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने अधिकारियों को जनता के साथ करीबी संपर्क बनाए रखने और उनकी परेशानियों को हल करने के निर्देश दिए।

Open in App

जम्मू कश्मीर पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह और बीएसएफ के महानिदेशक रजनीकांत मिश्रा ने आतंकवाद से प्रभावित दक्षिण कश्मीर का दौरा किया और वहां सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा स्थिति का मौके पर जाकर आकलन करने के बाद उन्होंने क्षेत्र में शांति पर संतोष जताया और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस तथा सभी सुरक्षाकर्मियों के संयुक्त प्रयासों की तारीफ की। साथ ही उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का संकल्प जताया।

प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि दक्षिण कश्मीर में चार जिलों अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और पुलवामा समेत विभिन्न स्थानों का दौरा करने के बाद दोनों शीर्ष अधिकारियों ने अनंतनाग में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता की जहां उन्हें क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति के बारे में अवगत कराया गया। प्रवक्ता ने बताया, ‘‘उन्हें बताया गया कि कुल मिलाकर सुरक्षा स्थिति नियंत्रण में है और कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।’’

उन्होंने कहा कि बीएसएफ के डीजी और डीजीपी ने चारों जिलों में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस तथा अन्य सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों की प्रशंसा की। प्रवक्ता ने कहा कि सभी अधिकारी और जवान आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सराहनीय काम कर रहे हैं और सुरक्षाबलों के बीच समन्वय के साथ ये कोशिशें जारी रहेंगी। डीजीपी ने बताया कि वह पिछले दो सप्ताहों में राज्य के सभी क्षेत्रों में गए और यह बात काफी उत्साहित करने वाली है कि कदमों के अच्छे नतीजे सामने आए।

हालांकि, उन्होंने कहा कि सभी जिलों में सुरक्षा को मजबूत बनाये रखने की जरूरत है। आतंकवादियों के खिलाफ घिराव एवं खोज अभियानों का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने अधिकारियों को जनता के साथ करीबी संपर्क बनाए रखने और उनकी परेशानियों को हल करने के निर्देश दिए।

डीजीपी ने कहा कि अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ भी प्रभावी कार्रवाई की गई। प्रवक्ता ने बताया कि अनंतनाग में हुई बैठक में बीएसएफ के महानिरीक्षक अभिनव कुमार, डीआईजी (दक्षिण कश्मीर) अतुल गोयल, डीआईजी सीआरपीएफ (कुलगाम) दिलीप अंबेश, डीआईजी सीआरपीएफ (अनंतनाग) मोहसिन शाहदीदी, डीआईजी सीआरपीएफ (अवंतीपुरा) बी एस नेगी, एसएसपी (अनंतनाग) अल्ताफ खान, एसएसपी (कुलगाम) गुरिंदरपाल सिंह, एसएसपी (अवंतीपुरा) ताहिर सलीम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील