लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पुलिस और सेना ने दो जगहों से हथियार, गोला-बारूद और नशीले पदार्थ किए बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 12, 2023 13:55 IST

जम्मू-कश्मीर में सेना और पुलिस के जवानों ने राजौरी सहित हंदवाड़ा में हथियार और नशे के सामान को जब्त किया है। मामले की जांच अभी की जा रही है।

Open in App

जम्मू: सेना और पुलिस ने दो अलग अलग स्थानों पर छापामारी के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार, गोला बारूद तथा नशीला पदार्थ बरामद किए हैं। फिलहाल इस सिलसिले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। सेना प्रवक्ता ने बताया कि सेना के जवानों ने राजौरी जिले में दो किलोग्राम मादक पदार्थ, दो पिस्तौल और एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया है।

एक अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि 11 मार्च को लगभग सतर्क सैनिकों ने राजौरी जिले के लाम इलाके में 2 किलो नशीला पदार्थ, 2 पिस्तौल, 2 पिस्तौल मैगजीन और एक आईईडी बरामद किया। इस बीच पुलिस ने रविवार को उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा के हंगनीकूट इलाके में एक ठिकाने का भंडाफोड़ करने और हथियार और गोला-बारूद बरामद करने का दावा किया।

पुलिस ने बताया कि 11 मार्च को हंदवाड़ा पुलिस द्वारा शालनार हैंगनीकूट में तलाशी अभियान चलाया गया और क्षेत्र की तलाशी के दौरान, हथियारों और गोला-बारूद का एक पुराना डंप मिला, जिसमें 01 एके 47 राइफल के साथ 02 मैगजीन और 75 राउंड, 10 ग्रेनेड, 26 यूबीजीएल ग्रेनेड, 08 यूबीजीएल बूस्टर, 02 फ्लेम थ्रोअर, 05 राकेट शेल और 03 राकेट बूस्टर शामिल थे।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार इसके आधार पर प्राथमिकी सं. 19/2023 को विलगाम पुलिस स्टेशन में कानून की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है और जांच शुरू की गई है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर