लाइव न्यूज़ :

पीएचडी स्कालर हिलाल अहमद डार श्रीनगर से 16 जुलाई से लापता, पुलिस ने अभी तक नहीं डाला आतंकी लिस्ट में 

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 28, 2020 17:08 IST

हिलाल की गुमशुदगी और कथित तौर पर आतंकी गुट में शामिल होने की बातों पर पुलिस विश्वास नहीं करती। वह कहती थी कि फिलहाल जांच जारी है। हाल ही के दिनों में शायद हिलाल का पहला मामला था जिसमें पुलिस ने उसके प्रति कोई दावा करने में इतना वक्त लगाया हो।

Open in App
ठळक मुद्देयह दावा दो दिन पहले एक मुठभेड़ में मारे गए आतंकी की मौत के बाद आईजी विजय कुमार ने किया था।युवक आतंकी गुट में शामिल हैं तो पीएचडी स्कालर हिलाल डार के प्रति सूत्र कहते थे कि वह आतंकी गुट में शामिल हो चुका है।चार दिनों के बाद आतंकियों के साथ श्रीनगर के भीतर हुई लगातार कई मुठभेड़ों ने उस दावे की धज्जियां उड़ा दी थीं।

जम्मूः पिछले महीने की 16 तारीख को श्रीनगर के बेमिना इलाके के रहने वाले पीएचडी स्कालर हिलाल अहमद डार को फिलहाल पुलिस ने आतंकी सूची में नहीं डाला है। जबकि उसके प्रति यही कहा जा रहा है कि वह आतंकी गुट में शामिल हो चुका है।

हिलाल की गुमशुदगी और कथित तौर पर आतंकी गुट में शामिल होने की बातों पर पुलिस विश्वास नहीं करती। वह कहती थी कि फिलहाल जांच जारी है। हाल ही के दिनों में शायद हिलाल का पहला मामला था जिसमें पुलिस ने उसके प्रति कोई दावा करने में इतना वक्त लगाया हो।

शायद इसके पीछे का कारण पुलिस को उस बयान के लिए भूमिका तैयार करना भी हो सकता है जिसमें उसने कहा है कि श्रीनगर का कोई भी युवक अब किसी आतंकी गुट में शामिल नहीं है। यह दावा दो दिन पहले एक मुठभेड़ में मारे गए आतंकी की मौत के बाद आईजी विजय कुमार ने किया था।

अब उनके दावों के प्रति सवाल जरूर उठने लगे हैं

हालांकि अब उनके दावों के प्रति सवाल जरूर उठने लगे हैं। कारण स्पष्ट है। आईजी दावा करते थे कि श्रीनगर का कोई भी युवक आतंकी गुट में शामिल हैं तो पीएचडी स्कालर हिलाल डार के प्रति सूत्र कहते थे कि वह आतंकी गुट में शामिल हो चुका है।

ऐसे ही एक दावे में श्रीनगर को आतंकवाद मुक्त बनाने का भी किया गया था और चार दिनों के बाद आतंकियों के साथ श्रीनगर के भीतर हुई लगातार कई मुठभेड़ों ने उस दावे की धज्जियां उड़ा दी थीं। उसके उपरांत पुलिस अधिकारी यह कहने से नहीं चूकते थे कि श्रीनगर कभी आतंकवाद मुक्त नहीं हो सकता क्योंकि श्रीनगर को आतंकी ट्रांजिट रूट के तौर पर इस्तेमाल करते आए हैं।

ऐसे में जबकि 16 जून से दोस्तों के साथ सैर को निकला डार अभी तक वापस नहीं लौटा है और अतीत की घटनाएं दर्शाती हैं कि कश्मीर के कई पढ़े लिखे नौजवान, जिनमें डाक्टर, इंजीनियर, पीएचडी स्कालर आदि भी शामिल थे, आतंकवाद की राह पर चल पड़े थे और फिर सुरक्षाबलों के हाथों मारे गए, ऐसे में डार का क्या हुआ।

इसका जवाब उसके परिजन भी जानना चाहते हैं। फिलहाल उन्होंने डार से घर वापस लौटने की अपील की है और पुलिस से भी उसे तलाश करने की अपील की है। जबकि सच्चाई यह है कि डार की सच्चाई पर ही अब पुलिस के दावे की भी सच्चाई टिकी हुई है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनागृह मंत्रालयअजीत डोभालमनोज मुकुंद नरवणे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा