लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: केरन सेक्‍टर में दिखा पाकिस्‍तानी कॉडकॉप्‍टर, भारतीय आर्मी ने मार गिराया

By स्वाति सिंह | Updated: October 24, 2020 14:39 IST

सीमा पार से हथियारों और गोला-बारूद को ड्रोन के जरिए गिराना एक नया तरीका है, जिसके जरिए सीमा पार से आतंकवादियों के हैंडलर्स उनके लिए ये सामान भेज रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सेना ने पाकिस्‍तान का एक कॉडकॉप्टर मार गिराया है। पाकिस्‍तानी सेना के स्‍पेशल सर्विस ग्रुप का कॉडकॉप्टर है।

जम्‍मू: जम्‍मू-कश्‍मीर में भारतीय सेना ने पाकिस्‍तान का एक कॉडकॉप्टर मार गिराया है। बताया जा रहा है कि यह पाकिस्‍तानी सेना के स्‍पेशल सर्विस ग्रुप का कॉडकॉप्टर है। यह कॉडकॉप्टर एलओसी पर 70 मीटर भारत की तरफ, केरन सेक्टर में गिरा। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सीमा पार से हथियारों और गोला-बारूद को ड्रोन के जरिए गिराना एक नया तरीका है, जिसके जरिए सीमा पार से आतंकवादियों के हैंडलर्स उनके लिए ये सामान भेज रहे हैं। पाकिस्‍तान की ओर से अनमैन्‍ड एरियल वीकल्‍स का इस्‍तेमाल सर्विलांस और आतंकियों को हथियार पहुंचाने के लिए होता रहा है। इसके अलावा ड्रोन्‍स, कॉडकॉप्‍टर या हेक्साकॉप्‍टर के जरिए हमले का खतरा भी है।

इससे पहले शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे तीन सेक्टरों में स्थित अग्रिम क्षेत्रों एवं चौकियों पर पाकिस्तान की सेना की ओर से शुक्रवार को भारी गोलाबारी की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।

रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आज शाम छह बजे के आसपास, पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन करते हुए छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। यह गोलाबारी नियंत्रण रेखा पर पुंछ जिले के किरनी, कसबा और मालती सेक्टरों में की गई।’’ प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। 

टॅग्स :पाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील