लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में नियंत्रण रेखा पर की गोलीबारी, एक नागरिक घायल

By भाषा | Updated: May 8, 2020 05:39 IST

भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया और अंतिम खबर आने तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी थी। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी सेना ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के नजदीक तीन सेक्टरों में अग्रिम चौकियों और गांवों पर गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे, जिसमें एक नागरिक घायल हो गया। भारतीय सेना ने इसका माकूल जवाब दिया। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर लगातार छठे दिन पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलीबारी करके और मोर्टार के गोले दागकर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

पाकिस्तानी सेना ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के नजदीक तीन सेक्टरों में अग्रिम चौकियों और गांवों पर गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे, जिसमें एक नागरिक घायल हो गया।

भारतीय सेना ने इसका माकूल जवाब दिया। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर लगातार छठे दिन पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलीबारी करके और मोर्टार के गोले दागकर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

उन्होंने कहा, ‘‘आज सुबह करीब 11 बजे पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ के कस्बा, शानपुर और किर्नी सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे।’’

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया और अंतिम खबर आने तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी थी। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल हुए कास्बा गांव के एक निवासी निसार अली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानसीजफायरभारतीय सेनालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार