लाइव न्यूज़ :

दुनिया कोरोना से जूझ रही लेकिन नहीं थम रही पाकिस्तान की नापाक हरकत, LoC पर फिर की फायरिंग

By भाषा | Updated: April 7, 2020 10:36 IST

एक जनवरी से 23 फरवरी के बीच भारत और पाकिस्तान के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के पास संघर्ष विराम उल्लंघन की कुल 646 घटनाएं हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारीकरीब पौने आठ बजे पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी, भारतीय सेना ने भी दिया जवाब

भारत समेत पूरी दुनिया कोरोना वायरस के संकट से जूझ रही है। हालांकि, पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकत जारी है। पाकिस्तानी बलों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गोलाबारी की।

रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘मंगलवार को सुबह करीब पौने आठ बजे पाकिस्तान ने पुंछ जिले के मानकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी करके और मोर्टार के गोले दागकर बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।’ 

उन्होंने कहा, ‘भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है।’ इससे पहले सोमवार को भी पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के पास मानकोट सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था और छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी तथा मोर्टार दागे थे। उसने पिछले शुक्रवार को भी सुंदरबनी-नौशेरा सेक्टर में गोलीबारी की थी जिसमें छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे।

रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद येशो नाइक ने मार्च में संसद को बताया था कि एक जनवरी से 23 फरवरी के बीच भारत और पाकिस्तान के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के पास संघर्ष विराम उल्लंघन की कुल 646 घटनाएं घटीं। वर्ष 2019 में पाकिस्तानी बलों ने 3,200 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील