लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, दूसरे के साथ गोलीबारी जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 17, 2024 10:28 IST

श्रीनगर: उन्‍होंने बताया कि जैसे ही सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने संदिग्ध स्थान की ओर तलाशी तेज की, छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

Open in App

श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के बांडीपोरा जिले के अरागाम इलाके में सोमवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच चल रही मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। जबकि दूसरे के साथ समाचार भिजवाए जाने तक गोलीबारी जारी थी।

एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि अरागाम में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है, जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। सेना के एक अधिकारी ने भी चल रही मुठभेड़ में एक आतंकवादी के मारे जाने की पुष्टि की है।उन्‍होंने बताया कि जैसे ही सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने संदिग्ध स्थान की ओर तलाशी तेज की, छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस गोलीबारी का सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया।

बताया जाता हे कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी फंसे हुए थे। जानकारी के लिए जम्मू- कश्मीर में हाल ही में चार आतंकी हमलों के बाद अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध देखे गए थे। इसके बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया था।गौरतलब है कि 24 अप्रैल को इसी स्थान पर आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी में दो सैन्य जवान घायल हो गए थे।

टॅग्स :आतंकवादीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण