लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान की गोलाबारी में कठुआ में एक व्यक्ति घायल, स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: October 20, 2019 18:48 IST

अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सुबह चार बजकर 40 मिनट तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। सीमावर्ती इलाके में रहने वाले कई लोगों ने बीते एक महीने के दौरान बार-बार उनके गांव को निशाना बनाये जाने को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Open in App

जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलाबारी में रविवार को एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने बताया कि हीरानगर सेक्टर में एक निर्माण कार्य को बाधित करने के उद्देश्य से पाकिस्तान की ओर से रात भर रुक-रुककर गोलाबारी की गई।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने शनिवार रात लगभग पौने आठ बजे मन्यारी-चोरगली क्षेत्र में गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागने शुरू कर दिए, जिसका सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान मोर्टार का एक गोला एक मकान पर गिरा, जिससे उसमें आग लग गई। आग बुझाने के दौरान मकान का मालिक सैयद अली मामूली रूप से झुलस गया।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सुबह चार बजकर 40 मिनट तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। सीमावर्ती इलाके में रहने वाले कई लोगों ने बीते एक महीने के दौरान बार-बार उनके गांव को निशाना बनाये जाने को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया।

रहमान अली ने कहा, ‘‘ सीमा पार से बार-बार होने वाली गोलाबारी की वजह से हम डर के साये में रह रहे हैं और चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी पाकिस्तान को सबक सिखाएं या निर्माण कार्य को रोक दें।’’ उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग भूमिगत बंकरों में रात बिताने को मजबूर हैं, क्योंकि पाकिस्तानी रेंजर्स शाम होते ही भारत की ओर गोलाबारी शुरू कर देते हैं।

प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और उसका पुतला फूंका। राजस्व अधिकारियों की एक टीम ने नुकसान का जायजा लेने के लिए सीमावर्ती गांव का दौरा किया। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसीजफायरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील