लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः बांदीपोरा में चल रहे ऑपरेशन में सेना का एक जवान शहीद, सुरक्षावलों ने मार गिराए दो आतंकी

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 14, 2018 08:23 IST

खबरों के अनुसार, सेना ने पनार के जंगलों में आतंकवादियों के खात्में के लिए ऑपरेशन चलाया हुआ है और लगातार आतंकवादियों की ओर से फायरिंग की जा रही है, जिसका सुरक्षाबल जमकर जवाब दे रहे हैं। 

Open in App

श्रीनगर, 14 जूनः जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के हौसले बुलंद हैं और वे लगातार भारतीय सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे हैं। गुरुवार को बांदीपोरा में पनार के जंगलों में आतंकवादियों की गोलीबारी से सेना का एक जवान शहीद हो गया। वहीं, सेना ने आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिसके चलते दो आतंकी मार गिराए हैं। 

खबरों के अनुसार, सेना ने पनार के जंगलों में आतंकवादियों के खात्में के लिए ऑपरेशन चलाया हुआ है और लगातार आतंकवादियों की ओर से फायरिंग की जा रही है, जिसका सुरक्षाबल जमकर जवाब दे रहे हैं। इधर, दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों ने देर रात एक पुलिस ऑफिसर और एक स्थानीय नागरिक का अपहपण कर लिया है। बताया जा रहा है कि आंतकियों ने अंधेरा का फायदा उठाकर इस घटना को अंजाम दिया। वहीं, स्थानीय पुलिस क्षेत्र में अगवा किए गए लोगों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है, जबकि आतंकियों के हमले से एक पुलिसकर्मी और उनसी एक बहन घायल भी हो गई है। 

खबर के अनुसार आतंकियों ने बुधवार रात लगभग 11 बजे पुलवामा से मो. इश्क अहमद नामक एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) को उनके घर के बाहर से अगवा कर लिया। वहीं, अभी तक जिस स्थानीय को अगवा किया है उसकी पहचान नहीं की जा सकी है। राज्य पुलिस इलाके में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। कुछ अज्ञात आतंकियों ने बुधवार रात करीब सवा आठ बजे काठो हलां मोहल्ले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसपीओ रईस अहमद लोन पर जानलेवा हमला किया था, जिसके बाद से उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। 

आतंकियों के हमले में एसपीओ की बहन को भी गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए शोपियां के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। आतंकियों ने शोपियां में इस हमले से कुछ घंटों पहले ही दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में भी एक पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला किया था। फिलहाल अगवा पुलिसकर्मी और स्थानीय की खोज में पुलिस जुट गई है।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :आतंकी हमलाजम्मू कश्मीर समाचारभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील