लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: महबूबा मुफ्ती ने पुंछ जिले के शिव मंदिर में किए दर्शन; शिवलिंग पर चढ़ाया जल, बीजेपी ने बताया 'नौटंकी'

By अंजली चौहान | Updated: March 16, 2023 12:15 IST

बीजेपी कार्यकर्ता प्रीति गांधी ने भी मुफ्ती का एक वीडियो शेयर करते हुए उन पर हमला बोला है। उन्होंने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए उसके साथ कैप्शन में लिखा, "क्या कभी किसी ने सोचा था कि एक दिन ऐसा आएगा जब महबूबा मुफ्ती पुंछ के नवग्रह मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाएंगी?" 

Open in App
ठळक मुद्देमहबूबा मुफ्ती ने पुंछ के शिव मंदिर में जाकर की पूजा महबूबा मुफ्ती ने शिवलिंग पर चढ़ाया जल बीजेपी ने महबूबा के मंदिर दर्शन को बताया नौटंकी

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने पुंछ जिले में स्थित शिव मंदिर के दर्शन कर सभी को हैरान कर दिया। पुंछ जिले के दो दिवसीय दौरे पर पहुंची पीडीपी प्रमुख महबूबा ने नवग्रह मंदिर जाकर भगवान शिव के दर्शन किए और शिवलिंग पर जलाभिषेक भा किया। उन्होंने मंदिर परिसर में बनी यशपाल शर्मा की प्रतिमा पर पुष्पवर्षा भी की है।

महबूबा मुफ्ती के मंदिर में पूजा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी समेत सोशल मीडिया यूजर्स ने मुफ्ती पर तंज कसते हुए उनकी चुटकी ली है। कई यूजर्स ने महबूबा के मंदिर जाने की वीडियो पर कमेंट्स किए हैं। वहीं, बीजेपी के कई कार्यकर्ताओं ने महबूबा की वीडियो शेयर कर उन पर हमला बोला है और इसे नौंटकी करार दिया है। 

गौरतलब है कि महबूबा मुफ्ती के मंदिर जाने पर जम्मू कश्मीर बीजेपी के प्रवक्ता रणबीर सिंह पठानिया ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा," 2008 में, महबूबा मुफ्ती और उनकी पार्टी ने श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड को भूमि आवटन का विरोध किया था। उनकी पार्टी ने निर्माण के लिए श्राइन बोर्ड को भू्मि के अस्थायी हस्तांतरण की अनुमति नहीं दी थी।"

उन्होंने कहा, "मंदिर में उनकी यात्रा केवल नाटक और नौटंकी है, जिसका रकोई परिणाम नहीं निकलेगा। अगर राजनीतिक नौटंकी परिवर्तन ला सकती है, तो जम्मू कश्मीर आज समृद्धि का बाग होगा।" 

वहीं, बीजेपी कार्यकर्ता प्रीति गांधी ने भी मुफ्ती का एक वीडियो शेयर करते हुए उन पर हमला बोला है। उन्होंने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए उसके साथ कैप्शन में लिखा, "क्या कभी किसी ने सोचा था कि एक दिन ऐसा आएगा जब महबूबा मुफ्ती पुंछ के नवग्रह मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाएंगी?" 

प्रीति गांधी के वीडियो शेयर करने के बाद कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा कि मोदी है तो मुमकिन है। वहीं, अन्य ने लिखा कि मेरा देश बदल रहा है। 

टॅग्स :महबूबा मुफ़्तीजम्मू कश्मीरJammuभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया