लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया जम्मू रिंग रोड के फेज 1 का उद्घाटन, पीएम मोदी ने साल 2018 में किया था शिलान्यास

By सुमित राय | Updated: August 21, 2020 13:54 IST

जम्मू रिंग रोड परियोजना को बनाने में कुल 2023.87 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू रिंग रोड परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया।उन्होंने कहा कि मुझे इसके एक खंड को आज जम्मू क्षेत्र के लोगों को समर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को जम्मू रिंग रोड परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे इसके एक खंड को आज जम्मू क्षेत्र के लोगों को समर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। अगर यह परियोजना समय से पहले पूरी हो जाएगी तो प्रोत्साहन देने का प्रावधान तैयार किया जा सकता है।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, "इस परियोजना (रिंग रोड) का शिलान्यास और शुभारंभ देश के माननीय प्रधानमंत्री ने 18 मई 2018 को किया था। मुझे इसके एक खंड को आज जम्मू क्षेत्र के लोगों को समर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।"

उन्होंने आगे कहा, "यदि यह परियोजना समय सीमा से पहले पूरी हो जाएगी, तो प्रोत्साहन देने का प्रावधान तैयार किया जा सकता है।" बता दें कि इस परियोजना का साल 2021 में पूरा करने का लक्ष्य है, लेकिन यह समय से पीछे चल रहा है।

2023.87 करोड़ रुपये लागत का अनुमान

इस रिंग रोड को बनाने में कुल 2023.87 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। इसके रास्ते में 8 बड़े पुलों के साथ, 31 छोटे पुल, 6 फ्लाईओवर और दो इंटरचेंज आदि होंगे।

मनोज सिन्हा ने किया श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन पूजन

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल बनने के बाद पहली बार मनोज सिन्हा ने गुरुवार को श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन पूजन किया। उन्होंने माता वैष्णो देवी श्राइन में श्रद्धासुमन अर्पित किए और यहां तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाओं का निरीक्षण किया। इसके अलावा मनोज सिन्हा ने यहां अधिकारियों से बातचीत कर स्थितियों और इंतजामों की समीक्षा की।

टॅग्स :मनोज सिन्हाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप