लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों के निशाने पर कश्मीर पुलिस, एक साल में 22 पुलिसकर्मी हुए शहीद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 2, 2022 13:12 IST

कश्मीर पुलिस लगातार आतंकियों के निशाने पर रही है। हाल में इसमें कुछ तेजी भी आई है। कश्मीर पुलिस पर पिछले 12 महीनों के दौरान हुए आतंकी हमलों में 22 जवान शहीद हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर पुलिस पर पिछले 12 महीनों के दौरान हुए आतंकी हमलों में 22 जवान हो चुक हैं शहीद।पिछले महीने भी दो पुलिसकर्मी आतंकी हमले में शहीद हुए हैं, मंगलवार रात भी हुआ हमला।

जम्मू: आतंकियों के लिए काल बनती कश्मीर पुलिस उनके सीधे निशाने पर है। यही कारण है कि कश्मीर पुलिस पर पिछले 12 महीनों के दौरान हुए आतंकी हमलों में 22 जवानों की जान चली गई। इस साल भी अभी तक दो जवान शहीद हो चुके हैं। आतंकियों ने मंगलवार रात एक पुलिसकर्मी को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल शायद ही कोई महीना ऐसा होगा जिसके दौरान कश्मीर पुलिस के जवानों या अफसरों को शहादत न देनी पड़ी हो। सबसे अधिक नुकसान 13 दिसम्बर 2021 को उस समय हुआ जब आतंकियों ने श्रीनगर के पंथा चौक में पुलिसकर्मियों को लेकर लौट रही बस पर आत्मघाती हमला किया था। ये पुलिसकर्मी कानून व्यवस्था की ड्यूटी निभा कर वापस लौट रहे थे। इस घटना में 3 जवान शहीद हो गए थे।

हालांकि पंथा चौक पर इस भयानक हमले से मात्र तीन दिन पहले ही आतंकियों ने बांडीपोरा में एक हमले में दो जवानों को मार दिया था। इस हमले में शामिल पाकिस्तानी आतंकी को बाद में पुलिस ने पहचान कर मार डाला था क्योंकि घटनास्थल पर लगे हुए एक सीसीटीवी में आतंकी का चेहरा रिकॉर्ड हो गया था।

अगर पिछले साल के रिकॉर्ड को देखें तो जून 17 को एक जवान, जून 12 को दो जवानों को आतंकियों ने मार डाला था। यही नहीं जून की ही 12 तारीख को आतंकियों ने एक सीआईडी इंस्पेक्टर को भी मार डाला था।

पूरा साल यह सिलसिला चलता रहा था। इस पर कोई ब्रेक फिलहाल नहीं लगता नजर आ रहा है। पिछले महीने में भी आतंकी कश्मीर पुलिस के दो जवानों की हत्या करने और कल रात को एक एएसआई पर हमला करने में कामयाब रहे थे।

ये जरूर है कि सुरक्षाबलों ने ताबड़तोड़ आतंकियों को हाल के महीनों में मार गिराया है। दरअसल पुलिस अधिकारी दावा करते हैं कि उन्हें कश्मीरी नागरिक ही अब आतंकियों की मूवमेंट के बारे में सूचनाएं प्रदान कर रहे हैं जिस कारण उन्होंने वर्ष 2021 में 210 तो 2020 में 232 आतंकियों को मार गिराया था। इस साल भी जनवरी में अभी तक 18 आतंकियों को ढेर किया जा चुका है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीKashmir Police
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील