लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः स्थानीय आतंकियों की नाकामी से ISI नाराज, अब पाक सैनिक घुसपैठ कर फैला रहे हैं आतंक

By सुरेश डुग्गर | Updated: December 15, 2018 10:17 IST

Open in App

जम्मू, 14 दिसंबरः पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई जम्मू-कश्मीर के स्थानीय आतंकियों की बड़ी आतंकी वारदातों में विफलता के कारण बेहद खफा है. उनकी नाकामी के कारण अब पाकिस्तान को सीमा पार से विदेशी कट्टर आतंकियों के साथ-साथ अपनी नियमित सेना के अधिकारियों और जवानों को इस पार तथाकथित 'जेहाद' के लिए धकेलना पड़ रहा है. जम्मू-कश्मीर में फैले पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद का नियंत्रण अब खतरनाक आतंकी संगठनों के साथ-साथ पाकिस्तानी सेना के उन अधिकारियों के हाथों में आ गया है जो हाल ही में इस ओर घुसपैठ करने में कायमाब रहे हैं.

पिछले दिनों सुरक्षाबलों के हाथों मारे गए आतंकियों से बरामद दस्तावेजों और डायरियों से इसका खुलासा हुआ है. ये दस्तावेज जम्मू-कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों से बरामद हुए हैं. रक्षा अधिकारियों ने इन डायरियों तथा दस्तावेजों की जानकारी दी है. कुछ दिन पहले कश्मीर में मारे गए विदेशी आतंकी बबूद से बरामद डायरी के अनुसार, स्थानीय आतंकी 'डरपोक तथा कमजोर' हैं इसीलिए उन्हें कश्मीर में आतंक फैलाने के लिए आना पड़ रहा है.

डायरी में दर्ज है कि उसे डोडा जिले में सक्रि य हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर से चार्ज भी लेना था ताकि इस संगठन का पूरा नियंत्रण विदेशी आतंकियों के हाथों में आ जाए. इसी प्रकार की एक डायरी और दस्तावेज कश्मीर के कुपवाड़ा जिले से बरामद हुआ था. उसमें उल्लेख है कि लश्कर-ए-तौयबा, हरकतुल अंसार, हरकतुल जेहादी, जैश-ए-मुहम्मद के विदेशी आतंकियों को सारे राज्य में ऑप्रेशनल चार्ज संभालने के निर्देश दिए गए हैं.

इन दस्तावेजों से साफ है कि हाल में जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियां बढ़ने के पीछे उन विदेशी आतंकी दलों का हाथ है जो हाल ही में सीमा पार से घुसपैठ करने में कामयाब रहे हैं. कश्मीर में आतंकियों के साथ-साथ पाकिस्तान की नियमित सेना के अधिकारियों और जवानों की सक्रियता काफी बढ़ी है.

27 पाकिस्तानी पकड़े जा चुके, 11 मुठभेड़ों में ढेर: अधिकारियों का मानना है कि जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और जवानों की संख्या बढ़ती जा रही है. राज्य में अभी तक 27 से अधिक पाकिस्तानी सैनिक पकड़े जा चुके हैं और करीब 11 मुठभेड़ों में मारे जा चुके हैं. दस्तावेजों के अनुसार पाकिस्तानी सेना आतंकियों को प्रशिक्षण देने के अलावा जम्मू-कश्मीर में फैले आतंकवाद को नियंत्रित भी कर रहे हैं.

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब