लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: भारतीय सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, उरी में गोलीबारी जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 7, 2020 16:56 IST

भारतीय सुरक्षाबलों ने आज पाकिस्तानी सेना की एक और नापाक हरकत को नाकाम कर दिया, जिसके कारण पाकिस्तानी सेना लगातार गोलीबारी कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय ठिकानों पर गोलाबारी शुरू कर दीपाकिस्तान की इस गोलाबारी से भारतीय ठिकानों में किसी भी नुकसान की कोई खबर नहीं है

जम्मू: कश्मीर सीमा पर पाकिस्तान सेना ने आज 10 से 12 आतंकियों को भारत सीमा की ओर धकेलने की कोशिश की। हालांकि, इस प्रयास को भारतीय जवानों ने नाकाम कर दिया। मगर बौखलाई हुई पाकिस्तानी सेना ने उरी सेक्टर में मोर्चा खोलकर नागरिक व सैनिक ठिकानों को निशाना बना भीषण गोलाबारी शुरू कर दी है।

सेना अधिकारियों ने बताया कि पाक सेना ने कुपवाड़ा में नौगाम इलाके में आतंकियों के एक जत्थे को भारी हथियारों के साथ इस ओर भेजने की कोशिश की। वो एलओसी को क्रॉस कर कुछ मीटर भीतर आ गए थे, लेकिन भारतीय जवानों ने जब उन्हें ललकारा तो वे अपना कुछ सामान छोड़ पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर के इलाके में भाग गए। सूत्रों के मुताबिक, इन घुसपैठियों के साथ कुछ देर गोलीबारी भी हुई थी।

दूसरी ओर, पाकिस्तान सेना ने उत्तरी कश्मीर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए उरी सेक्टर के अंतर्गत एलओसी के साथ सटी अग्रिम भारतीय ठिकानों पर गोलाबारी शुरू कर दी। भारतीय जवान भी पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर 12.15 बजे पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय ठिकानों पर गोलाबारी शुरू कर दी। पाकिस्तान की इस गोलाबारी से भारतीय ठिकानों में किसी भी नुकसान की कोई खबर नहीं है। अलबत्ता भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

उधर, भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से सटे इलाकों में पाकिस्तान लगातार गोलाबारी कर रहा है। इससे सीमावर्ती गांवों के लोग दहशत में हैं। कल स्थिति का जायजा लेने के लिए डीसी ओपी भगत ने अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हीरानगर के सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया। उन्होंने बॉर्डर से सटे गांवों के लोगों से बातचीत की और समस्याएं जानीं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील