लाइव न्यूज़ :

ब्रेकिंग न्यूज़: LOC पर भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई, आधा दर्जन पाकिस्तानी सैनिक ढेर, कई बंकर नेस्तनाबूद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 18, 2020 20:29 IST

सेना की इस कार्रवाई में एक दर्जन से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक घायल बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के कई पोस्टों व बंकरों को नेस्तनाबूद कर दिया गया है। भारत की ओर से ये जवाबी कार्रवाई बीती रात को जवानों द्वारा की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देभारत की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई के बाद पाक के सैनिक पोस्ट छोड़कर वहां से भाग गए हैं।एलओसी के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के मच्छेल सेक्टर में भी भारतीय चौकियों की पर गोलाबारी की है। पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और नियंत्रण रेखा के पास माछिल सेक्टर में मोर्टार दागे और अन्य हथियारों से गोलाबारी की।

जम्मूः पाकिस्तान से सटी एलओसी पर भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के करीब आधा दर्जन सैनिकों के मारे जाने की खबर है।

इसके अलावा सेना की इस कार्रवाई में एक दर्जन से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक घायल बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के कई पोस्टों व बंकरों को नेस्तनाबूद कर दिया गया है। भारत की ओर से ये जवाबी कार्रवाई बीती रात को जवानों द्वारा की गई थी।

पाकिस्तान की ओर से लगातार सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। ऐसे में भारतीय सेनाओं ने भी इस फायरिंग का जवाब देते हुए पीओके के भिंबर इलाके से लेकर नीलम और नकयाल सेक्टरों में उनके कई पोस्ट व बंकर तबाह कर दिए हैं। कहा यह भी जा रहा है कि भारत की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई के बाद पाक के सैनिक पोस्ट छोड़कर वहां से भाग गए हैं।

पाक सेना ने बृहस्पतिवार को एलओसी के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के मच्छेल सेक्टर में भी भारतीय चौकियों की पर गोलाबारी की है। ओर गोलाबारी की। सेना के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, “18 जून को, दोपहर बाद पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और नियंत्रण रेखा के पास माछिल सेक्टर में मोर्टार दागे और अन्य हथियारों से गोलाबारी की।’’इससे पहले यानी बुधवार को भी जम्मू कश्मीर के रजौरी जिले में पाक सेना द्वारा नियंत्रण रेखा से सटे कई क्षेत्रों में गोलाबारी की गई. जिसके बाद फिर से भारतीय जवानों ने उनके इस हमले का जवाब दिया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरलद्दाखभारतीय सेनापाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील