लाइव न्यूज़ :

जम्‍मू-कश्‍मीर : अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, दो आतंकी किए ढेर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 29, 2018 09:30 IST

जम्‍मू और कश्‍मीर के अनंतनाग में बुधवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। खबर के अनुसार यह मुठभेड़ अनंतनाग के मुनवार्ड इलाके में हो रही है।

Open in App

श्रीनगर,29 अगस्त : जम्‍मू और कश्‍मीर के अनंतनाग में बुधवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। खबर के अनुसार यह मुठभेड़ अनंतनाग के मुनवार्ड इलाके में हो रही है। दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने ढेर किया है।

आतंकियों के खिलाफ इस मुठभेड़ में जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस, सेना शामिल हैं। सुरक्षाबलों ने फिलहाल पूरे इलाके को घेर लिया है और वहां तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है , 1 से 2 आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। कहा  जा रहा है दोनों ओर से फायरिंग हो रही है।

 वहीं खबरों की मानें तो आतंकियों के समर्थन में पत्‍थरबाजों के आ जाने की आशंका को देखते हुए सुरक्षाबलों ने तत्‍काल कदम उठाते हुए अनंतनाग जिले में मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि खानबल के मुनिवाद गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की पुष्ट सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने आज तड़के घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने बताया, आतंकवादियों ने तलाशी दल पर गोलीबारी की। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गयी।  बताया गया कि मुठभेड़ अभी तक समाप्त नहीं हुई है। इस संबंध में अतिरिक्त जानकारी की प्रतीक्षा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो