लाइव न्यूज़ :

Jammu and Kashmir: वैष्‍णो देवी जाने वालों के रास्‍ते में जम्‍मू के सिदड़ा में आईईडी मिली

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 4, 2023 22:49 IST

पुलिस प्रवक्ता ने आगे कहा कि इस पर पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध सामग्री की खोज की, तो यह एक टिफिन बॉक्स टाइमर आधारित आईईडी को पाया गया जिसका वजन लगभग दो किलोग्राम था।

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार शाम करीब 05:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि जम्मू में सिदड़ा नरवाल राजमार्ग पर एक पुलिस चौकी के पास कुछ संदिग्ध वस्तु पड़ी है पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध सामग्री की खोज कीयह एक टिफिन बॉक्स टाइमर आधारित आईईडी को पाया गया जिसका वजन लगभग दो किलोग्राम था

जम्‍मू: पुलिस ने शनिवार को जम्मू जिले में एक टिफिन बॉक्स टाइमर आधारित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) जब्त करने का दावा किया है। यह आईईडी बम उस रास्‍ते से मिला है जिसका इस्‍तेमाल वैष्‍णो देवी जाने वाले करते हैं। कुछ महीने पहले भी इसी मार्ग पर एक ऐसी ही आईईडी बरामद हो चुकी है तथा पिछले साल चार आतंकी भी मारे गए थे।

आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी में पुलिस ने कहा कि शनिवार शाम करीब 05:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि जम्मू में सिदड़ा नरवाल राजमार्ग पर एक पुलिस चौकी के पास कुछ संदिग्ध वस्तु पड़ी है। पुलिस प्रवक्ता ने आगे कहा कि इस पर पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध सामग्री की खोज की, तो यह एक टिफिन बॉक्स टाइमर आधारित आईईडी को पाया गया जिसका वजन लगभग दो किलोग्राम था। जो अब सफल विस्फोट के बाद कब्जे में ले लिया गया है।

प्रवक्‍ता का कहना था कि पुलिस स्टेशन में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है। बयान में कहा गया है कि तदनुसार अधिक अपडेट साझा किए जाएंगे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरबम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप