लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: हिज्बुल का चीफ कमांडर सैफुल्लाह मुठभेड़ में ढेर, 1 अन्य आतंकी गिरफ्तार

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 1, 2020 22:10 IST

सुरक्षाबलों ने सबसे पहले छिपे आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। बार-बार आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया लेकिन आतंकवादियों ने इसे अनसुना कर दिया और सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षाबलों ने हिज्बुल मुजाहिदीन के चीफ कमांडर डा सैफुल्लाह को मार गिराया। मुठभेड़स्थल से एक आतंकी को जिन्दा पकड़ा गया है।

जम्मू: सुरक्षाबलों को कश्मीर में रविवार को उस समय एक बहुत बड़ी सफलता उस समय मिली जब उन्होंने हिज्बुल मुजाहिदीन के चीफ कमांडर डा सैफुल्लाह को मार गिराया। उस पर लाखों रूपयों का इनाम था। हालांकि मुठभेड़स्थल से एक आतंकी को जिन्दा पकड़ा गया है।

जानकारी के अनुसार, श्रीनगर के रंगरेथ इलाके में पुलिस को आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने संयुक्त आपरेशन चलाते हुए आतंकवादियों के छिपे हुए ठिकाने को घेरने का प्रयास किया। इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग करना शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने सबसे पहले छिपे आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। बार-बार आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया लेकिन आतंकवादियों ने इसे अनसुना कर दिया और सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस और सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान के दौरान आतंकवादियों के खिलाफ भी फायरिंग करना शुरू कर दी।

कुछ घंटों की मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने हिज्बुल मुजाहिदीन के चीफ कमांडर को मार गिराया। पहले सुरक्षाबलों को इसके प्रति विश्वास नहीं हुआ था। बाद में जब उन्होंने उसकी पहचान की तो सुरक्षाधिकारी खुशी के मारे झूम उठे क्योंकि इस साल मई महीने में हिज्बुल मुजाहिदीन के चीफ कमांडर रियाज नाइकू की मौत के बाद डा सैफुल्लाह सुरक्षाबलों के लिए सिरदर्द इसलिए बना हुआ था क्योंकि वह टीआरएफ के नाम से भी दहशत फैला रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी जिस ठिकाने में छिपे थे वहां के आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित ठिकानों की ओर से निकाला गया था। सुरक्षाबलों की कोशिश थी कि आतंकवादियों से किसी भी कीमत पर आत्मसमर्पण करवाया जा सके। गत महीने भी सुरक्षाबल आतंकवादियों से आत्मसमर्पण करवाने में कामयाब रहे थे। 

इसमें आतंकवादियों के परिजनों ने भी अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जिस आतंकी को जिन्दा पकड़ा गया है वह आतंकवादी स्थानीय हैं या फिर विदेशी। हालांकि पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह का कहना था कि पकड़ा गया संदिग्ध है और उससे पूछताछ जारी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील