लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः अनुसूचित जनजाति की लड़की जबीना बशीर ने किया नीट 2021 क्वालीफाई, कहा- ऐसा करनेवाली मैं पहली लड़की

By अनिल शर्मा | Updated: February 10, 2022 10:20 IST

शोपिया की जबीना बशीर ने कहा कि उसके पिता एक किसान हैं। और नीट क्वालीफाई करनेवाली वह पहली अनुसूचित जनजाति की पहली लड़की है।

Open in App
ठळक मुद्देनीट क्वालीफाई करनेवालीं जबीना बशीर के पिता पेशे से किसान हैं जबीना बशीर ने कहा कि नीट क्वालीफाई करने वाली मैं अनुसूचित जनजाति की पहली लड़की हूं जबीना की मां आंगनवाड़ी वर्कर है और बेटी की इस उपलब्धि पर काफी खुश हैं

शोपियाः जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एक गुर्जर समुदाय की लड़की जबीना बशीर ने नीट 2021 क्वालीफाई कर एमबीबीएस के लिए चयनित हुई। जबीना ने बताया, "मेरा बचपन से डॉक्टर बनने का सपना था, मुझे जम्मू-कश्मीर के लिए कुछ करना था और अपने समुदाय के बच्चों को प्रोत्साहित कर सकूं।"

जबीना ने कहा कि नीट क्वालीफाई करनेवाली वह जम्मू-कश्मीर की पहली अनुसूचित जनजाति की पहली लड़की है। बकौल जबीना, नीट क्वालीफाई करने वाली मैं अनुसूचित जनजाति की पहली लड़की हूं और मुझे परिवार का बहुत समर्थन मिला।'

जबीना बशीर के पिता एक किसान हैं। वहीं मां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं। बेटी की उपलब्धि पर दोनों बहुत खुश हैं। जबीना ने कहा,  मेरे पापा पेशे से किसान हैं लेकिन किसान होने के बावजूद उनकी सोच अच्छी थी और मुझे उनका समर्थन बहुत मिला। मेरी मां आंगनवाड़ी वर्कर है और उन्होंने मुझे हमेशा सपोर्ट किया है।

गौरतलब है कि तमिलनाडु के नानजप्पनुर गांव की रहनेवाली एक अनुसूचित जनजाति की लड़की एम. सांगवी ने भी नीट 2021 क्वालीफाई किया था। सांगवी ऐसा करनेवाली आदिवासी मालासर समुदाय और अपने गाँव की पहली लड़की बनी हैं। सांगवी 20 साल में ही नीट क्वालीफाई कर अपने समुदाय और गांव का नाम रौशन करने का काम किया। वह ना सिर्फ नीट बल्कि अपने समुदाय में 12वीं पास करनेवालीं भी पहली लड़की बनीं।

 

टॅग्स :नीटजम्मू कश्मीरST
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप