लाइव न्यूज़ :

सीमा पर तनावः लद्दाख के पहाड़ों से कब्जा नहीं छोड़ रही चीनी सेना, समझौतों की धज्जियां उड़ा काबिज है कई इलाकों में

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 22, 2020 17:37 IST

विवादित तथा कब्जाए गए इलाकों से चीनी सेना को हटने के लिए कोर कमांडर लेवल की बातचीत में मना लिया गया था। कुछ समझौते भी हुए। भारतीय पक्ष ने समझौतों का अक्षरशः पालन करते हुए उन इलाकों में गश्त तक करना छोड़ दिया पर चीनी सेना ने ठीक पाकिस्तानी सेना की ही तरह, समझौतों की धज्जियां उड़ा दीं।

Open in App
ठळक मुद्देचीनी सेना पैट्रोलिंग प्वाइंट 14 और 15 से ही कुछ किमी पीछे हटी है पर अन्य इलाकों से वह अपने कदम हटाने को तैयार नहीं है।हाटस्प्रिंग, फिंगर 4, वाय जंक्शन तथा देपसांग जैसे ऐसे इलाके हैं जहां वह पिछले कई महीनों से हजारों सैनिकों व तोपखानों व टैंकों व मिसाइलों के साथ आ डटी है।कोर कमांडर लेवल की वार्ता के आखिरी दौरे के बाद कदम पीछे तो हटाए पर वे वैसे नहीं थे जिसका समझौता हुआ था।

जम्मूः चीनी सेना ने लद्दाख सेक्टर में अपने ही समझौतों की धज्जियां उड़ानी आरंभ की हैं। दोनों सेनाओं के बीच हुए समझौतों के बावजूद उसने फिलहाल उन क्षेत्रों को पूरी तरह से खाली नहीं किया है जहां विवाद चल रहा है। कई इलाकों में वह कुछ मीटर पीछे हट कर जम गई है तो कई इलाकों में वह आ-जा रही है।

विवादित तथा कब्जाए गए इलाकों से चीनी सेना को हटने के लिए कोर कमांडर लेवल की बातचीत में मना लिया गया था। कुछ समझौते भी हुए। भारतीय पक्ष ने समझौतों का अक्षरशः पालन करते हुए उन इलाकों में गश्त तक करना छोड़ दिया पर चीनी सेना ने ठीक पाकिस्तानी सेना की ही तरह, समझौतों की धज्जियां उड़ा दीं।

चीनी सेना पैट्रोलिंग प्वाइंट 14 और 15 से ही कुछ किमी पीछे हटी है

सेना सूत्र कहते हैं कि चीनी सेना पैट्रोलिंग प्वाइंट 14 और 15 से ही कुछ किमी पीछे हटी है पर अन्य इलाकों से वह अपने कदम हटाने को तैयार नहीं है। हाटस्प्रिंग, फिंगर 4, वाय जंक्शन तथा देपसांग जैसे ऐसे इलाके हैं जहां वह पिछले कई महीनों से हजारों सैनिकों व तोपखानों व टैंकों व मिसाइलों के साथ आ डटी है।

इनमें से कुछेक स्थानों पर उसने कोर कमांडर लेवल की वार्ता के आखिरी दौरे के बाद कदम पीछे तो हटाए पर वे वैसे नहीं थे जिसका समझौता हुआ था। वह कुछ सौ मीटर पीछे हटने के उपरांत फिर जम कर बैठ गई। जबकि भारतीय सेना को समझौते का पालन करवा कर वह बफर जोन बनवाने में कामयाब रही थी।

भारतीय पक्ष भी समझौता तोड़ने पर मजबूर हो सकता है

ऐसे में एक सेनाधिकारी के बकौल, भारतीय पक्ष भी समझौता तोड़ने पर मजबूर हो सकता है क्योंकि लद्दाख के कई इलाकों में चीनी सेना की मौजूदगी भारतीय पक्ष के लिए खतरा साबित हो सकती है। वे मानते थे कि चीनी सेना की इन हरकतों और समझौतों का पालन न करने की परिस्थिति में भारतीय सेना ने भी अब सर्दियों में भी लद्दाख के इन सेक्टरों में डटे रहने और भारतीय सीमा की रक्षा करने की तैयारियां आरंभ कर दी हैं।

इन तैयारियों के लिए सियाचिन व करगिल में इस्तेमाल किए जाने वाले तम्बुओं को गाड़ा जा रहा है जो सैनिकों को शून्य से 40 डिग्री नीचे के तापमान में भी गर्मी का अहसास करवाते हैं। ठीक इसी प्रकार के बंकरों का निर्माण भी तेज कर दिया गया है।

टॅग्स :लद्दाखचीनशी जिनपिंगजम्मू कश्मीरभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील