लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः राजौरी में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने मार गिराए चार आतंकी

By भाषा | Updated: March 29, 2018 03:37 IST

राजौरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक युगल मन्हास ने बताया कि सुरक्षा बलों ने बुधवार को सुंदरबानी इलाके में दिन भर चले एक समन्वित अभियान में चार फिदायीनों को मार गिराया।

Open in App

सुंदरबानी, 29 मार्चः जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के सुंदरबानी इलाके में सुरक्षा बलों के साथ बुधवार को दिन भर चली मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि चारों आतंकवादी एक आत्मघाती दस्ते का हिस्सा थे। आत्मघाती हमलावर करीब चार पांच दिन पहले नियंत्रण रेखा से भारतीय भूभाग में घुसे थे। इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में खोज अभियान चलाया था।

खोज अभियान के चलते प्राधिकारियों ने सुंदरबानी तहसील में शैक्षिक संस्थान बंद रखने का आदेश दिया था। जम्मू क्षेत्र में इस साल यह दूसरी बड़ी आतंकी घटना है।

राजौरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक युगल मन्हास ने बताया कि सुरक्षा बलों ने बुधवार को सुंदरबानी इलाके में दिन भर चले एक समन्वित अभियान में चार फिदायीनों को मार गिराया। जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक( डीजीपी) एस पी वैद ने पुष्टि की कि चारों आतंकवादी मुठभेड़ में मारे गए। 

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बता दें कि नौशेरा सुंदरबानी पट्टी में सुरक्षा बलों ने बुधवार को सुबह आतंकियों को रोका और मुठभेड़ शुरू हुई।

एसएसपी ने बताया कि चार दिन से सुंदरबानी के गांवों में खोज अभियान चल रहा था। बीती रात पुलिस, सेना और बीएसएफ के एक संयुक्त कॉलम ने सूचना के आधार पर एक सुरक्षा ठिकाने के समीप रावरिया तल्ला में खोज अभियान चलाया।

मन्हास ने बताया कि झाड़ियों में छिपे आतंकियों ने  सुबह तलाश दल पर गोलीबारी की। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरा। वहां और बलों को भेजा गया और मुठभेड़ शुरू हुई। दिन भर अभियान चला और फिदायीन गुट के चार आतंकी मारे गए। उनकी शिनाख्त अभी की जानी है। पुलिस को आतंकियों के विदेशी होने का संदेह है।

बड़ा हमला करने के लिए आतंकी गोला बारूद और हथियारों का जखीरा लिए हुए थे। उनके इरादे नाकाम कर दिए गए। सुरक्षा बलों ने मौके से आतंकियों के शव और हथियारों का जखीरा बरामद किया। डीआईजी राजौरी( पुंछ रेंज) डी के सलाठिया की निगरानी में अभियान चलाया गया।

टॅग्स :आतंकवादीजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप