लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सेना ने पांच आतंकियों को किया ढेर, पिछले तीन दिनों में 8 का सफाया

By सुरेश डुग्गर | Updated: August 4, 2018 09:41 IST

पिछले तीन दिनों में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच तीन मुठभेड़ हुई हैं, जिसमें 8 आतंकी ढेर हुए हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 4 अगस्‍त:  जम्मू कश्‍मीर में सुरक्षाबलों ने शनिवार को तड़के पांच आतंकियों को ढेर कर दिया है। पिछले तीन दिनों में कुल 8 आतंकी मारे जा चुके हैं। कई जगह अब भी मुठभेड़ जारी हैं। कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार सुबह शुरू हुई मुठभेड़ में सेना ने पांच आतंकियों को मार गिराया है। इससे पहले सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद एक आतंकी का शव बरामद किया गया था। इस बीच सेना का सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यह मुठभेड़ शोपियां के किलोरा गांव में हो रही थी। सेना मार गए पांचों आतंकियों की लाश बरामद कर ली है।

शोपियां जिले में शुक्रवार देर रात हुए एनकाउंटर के बाद शनिवार सुबह सेना के सर्च ऑपरेशन के दौरान दोबारा फायरिंग शुरू हो गई। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए चार आतंकियों को मार गिराया है। बता दें कि शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां और उत्तरी कश्मीर के सोपोर में दो भीषण मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया था। बता दें कि पिछले तीन दिनों में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच तीन मुठभेड़ हुई हैं, जिसमें 8 आतंकी ढेर हुए हैं।

सुरक्षाबलों ने इलाके से एक आतंकी का शव और हथियार बरामद किया है। मारा गया आतंकी लश्‍कर-ए-तैयबा का उमर मलिक है। उसके शव के पास से एक एके-47 बरामद की गई है। शुक्रवार को सोपोर में मारे गए आतंकी संगठन अलबदर से संबंधित थे। वहीं आतंकियों की मौत के बाद इलाके में व्याप्त तनाव को देखते हुए प्रशासन ने सोपोर,बारामुला व उसके साथ सटे इलाकों में इंटरनेट सेवाओं को ठप करने के अलावा सोपोर में शिक्षण संस्थान भी बंद कर दिए। सोपोर मुठभेड़ का असर दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में भी नजर आया

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारभारतीय सेनाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर