लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: बादल फटने और बिजली गिरने से दंपति समेत चार लोगों की मौत

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 6, 2023 19:09 IST

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज दोपहर दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर के बुजबाग इलाके में बादल फटने की घटना हुई, जिसमें हिलाल अहमद हांजी (25) और उसकी पत्नी रोजिया जान (25) नाम के दो लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देदंपति की पहचान हिलाल अहमद हांजी (25) और उसकी पत्नी रोजिया जान (25) हुई शनिवार दोपहर दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर के बुजबाग इलाके में बादल फटने की घटना हुई

जम्‍मू: कश्‍मीर के पुलवामा जिले में पम्‍पोर के बुजबाग इलाके में बादल फटने की घटना सामने आई है। घटना में दंपति समेत चार की मौत हो गई है। दंपति की पहचान हिलाल अहमद हांजी (25) और उसकी पत्नी रोजिया जान (25) हुई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज दोपहर दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर के बुजबाग इलाके में बादल फटने की घटना हुई, जिसमें हिलाल अहमद हांजी (25) और उसकी पत्नी रोजिया जान (25) नाम के दो लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि मध्य कश्मीर के बड़गाम जिले के मुजपथरी इलाके में एक ऊंचाई वाले घास के मैदान में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अब्दुस समद चोपन की पत्नी ताज बेगम और गुरवैत कलां के गुलाम मोहम्मद चोपन के दामाद मोहम्मद सुल्तान चोपन के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दोनों घटनाओं के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार अभी कुछ दिनों तक मौसम राहत भरा बना रहेगा। शनिवार को भी कई स्थानों पर बादल छाए रहने के बाद गर्ज के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं। पिछले दिनों हुई बारिश और बादल छाए रहने के बाद अभी भी जम्मू संभाग के अधिकतर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। जम्मू का सामान्य तापमान 35.7 डिग्री है जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammu
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए