लाइव न्यूज़ :

Jammu and Kashmir: कुलगाम में आतंकी हमले में पूर्व सैनिक की मौत, पत्नी व बेटी की हालत स्थिर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 3, 2025 17:07 IST

एक अधिकारी ने बताया दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के बेहीबाग में आतंकियों ने एक पूर्व सैनिक और उसके परिवार के तीन सदस्यों पर हमला किया, जिसमें तीनों घायल हो गए।

Open in App

जम्मू: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों द्वारा हमला किए जाने के बाद घायल हुए एक पूर्व सैनिक की सोमवार को मौत हो गई। दूसरी ओर दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में छुट्टी समाप्त होने के बाद घर से ड्यूटी पर लौटते समय रहस्यमयी हालात में लापता हुआ सेना का जवान देर शाम को कश्मीर से मिल गया है।

एक अधिकारी ने बताया दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के बेहीबाग में आतंकियों ने एक पूर्व सैनिक और उसके परिवार के तीन सदस्यों पर हमला किया, जिसमें तीनों घायल हो गए। पूर्व सैनिक मंजूर अहमद वागे को पेट में गोली लगी जबकि उसकी पत्नी और बेटी के पैर में गोली लगी। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

उन्होंने कहा कि तीनों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां मंजूर अहमद वागे नामक पूर्व सैनिक की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बेटी की हालत स्थिर बताई जा रही है। इस बीच, हमलावरों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

दूसरी ओर दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में छुट्टी समाप्त होने के बाद घर से ड्यूटी पर लौटते समय रहस्यमयी हालात में लापता हुआ सेना का जवान देर शाम को कश्मीर से मिल गया है। पुलिस और सेना के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस इसे अभी आतंकी मामले से जोड़ कर नहीं देख रही है। इस मामले में सेना से लेकर पुलिस के आला अधिकारी चुप्पे साधे हुए हैं। जवान के मिलने की जानकारी परिवार को दे दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि राइफलमैन आबिद भट शनिवार को रंगरेथ मिलिट्री कैंप में ड्यूटी पर लौटने के लिए अनंतनाग के चित्तरगुल स्थित अपने घर से निकले थे। 162 टेरिटोरियल आर्मी यूनिट का सैनिक आबिद एक महीने की छुट्टी पर गया था। शनिवार सुबह तक वह कैंप में नहीं पहुंचा तो सेना ने परिवार से संपर्क किया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरअनंतनागभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप