लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः जिला विकास परिषद चुनाव लड़ेंगे पूर्व मंत्री और विधायक

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 3, 2020 18:12 IST

भाजपा, कांग्रेस, बसपा, अपनी पार्टी जहां तक की कश्मीर में गुपकार घोषणा से जुड़े राजनीतिक दलों ने भी अपने अपने उम्मीदवारों को आजाद उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारने की तैयारी कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देसत्ताविहीन हो जाने के बाद सत्ता की उनकी भूख भीतर ही भीतर बहुत ज्यादा कुलबुला रही है।जम्मू कश्मीर को एक साल पहले केंद्र शासित प्रदेश बना दिए जाने के बाद से ही राजनीतिक गतिविधियां पूरी तरह से ठप हो चुकी हैं। राजनेताओं की कोई पूछ नहीं रह गई है। ऐसे में राजनीतिक दलों को अपने अस्तित्व पर खतरा मंडराता नजर आ रहा है।

जम्मूः जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश में बदल दिए जाने और विधानसभा को भंग कर दिए जाने के बाद राजनेताओं की दशा क्या है इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश के कई पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक अपने डूबते हुए भविष्य को संभालने के लिए अब जिला विकास परिषद के रास्ते सत्ता की भूख को मिटाने को आतुर हैं। वे अब जिला विकास परिषद के चुनावों में कूदने जा रहे हैं।

फिलहाल परिषद चुनावों की तिथियों की घोषणा नहीं हुई है, पर प्रशासन ने कुछ ही दिनों में इसकी घोषणा करने के संकेत दिए हैं। इस संकेत के साथ ही राजनीतिक दलों में नहीं बल्कि उनके नेताओं में खलबली मच गई है। यह खलबली इसलिए मची है क्योंकि सत्ताविहीन हो जाने के बाद सत्ता की उनकी भूख भीतर ही भीतर बहुत ज्यादा कुलबुला रही है।

अगर राजनीतिक पंडितों की मानें तो परिषद के चुनाव पार्टी आधारित नहीं होने हैं। ऐसे में भाजपा, कांग्रेस, बसपा, अपनी पार्टी जहां तक की कश्मीर में गुपकार घोषणा से जुड़े राजनीतिक दलों ने भी अपने अपने उम्मीदवारों को आजाद उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारने की तैयारी कर ली है।

बड़ी चौंकाने वाली बात यह है कि करीब दर्जनभर पूर्व मंत्री और दो दर्जन से अधिक विधायक किसी भी तरह से इन चुनावों में किस्मत आजमाना चाहते हैं और इसके लिए वे अपनी अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मिन्नतें करने में जुट गए हैं। यही नहीं, कई वे पूर्व विधायक जो कई सालों से उनके दलों द्वारा साइडलाइन कर दिए जा चुके हैं, अन्यों का खेल बिगाड़ने की जुगत लड़ाने में जुटे हुए हैं।

दरअसल जम्मू कश्मीर को एक साल पहले केंद्र शासित प्रदेश बना दिए जाने के बाद से ही राजनीतिक गतिविधियां पूरी तरह से ठप हो चुकी हैं। राजनेताओं की कोई पूछ नहीं रह गई है। ऐसे में राजनीतिक दलों को अपने अस्तित्व पर खतरा मंडराता नजर आ रहा है और ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा जिला विकास परिषदों की स्थापना करने तथा उनके लिए चुनाव करवाने की घोषणा ने नेताओं में नई जान फूंकी है, इससे कोई इंकार नहीं कर सकता है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसजम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंसजम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टीगृह मंत्रालयचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos