लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः बारामूला जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराए पांच आतंकी

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 8, 2018 14:35 IST

बताया जा रहा है इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। उन्होंने पांच अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया है। साथ ही साथ बताया जा रहा है कि अभी दोनों ओर लगातार फायरिंग हो रही है।

Open in App

श्रीनगर, 08 अगस्तः जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के रफियाबाद में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच बुधवार को मुठभेड़ शुरू हो गई है। बताया जा रहा है इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है, उन्होंने पांच अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया है। साथ ही साथ बताया जा रहा है कि अभी दोनों ओर लगातार फायरिंग हो रही है और सेना आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

वहीं, इससे पहले कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में मंगलवार को आतंकियों के साथ सेना की मुठभेड़ हुई थी, जिसमें सेना का एक मेजर और तीन जवान शहीद हो गए थे। इस कार्रवाई के बाद एलओसी से सटे सभी इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था। 

बताया गया कि मुठभेड़ काफी घंटो से जारी रही। सेना की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी को मार गिराए गए। सेना ने इसके साथ ही दो आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया था। कहा जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तान से घुसपैठ की कोशिश की जा रही थी। 

आपको बता दें,  कश्मीर घाटी में इस साल आतंकवाद संबंधी और पथराव की घटनाओं में 20 पुलिसकर्मियों समेत 41 सुरक्षाकर्मियों की जान गई, जबकि 907 अन्य जख्मी हो गए। आतंकवाद संबंधी घटनाओं में इस साल के शुरूआती छह माह में 17 सैन्यकर्मी, 20 पुलिसकर्मी और सीआरपीएफ के दो कर्मियों समेत 39 सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई है जबकि 96 अन्य जख्मी हुए हैं।

आतंकवाद संबंधी घटनाओं में 28 सैन्यकर्मी, सीआरपीएफ के 31 कर्मी और 37 पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इसी दौरान, पथराव की घटनाओं में सीआरपीएफ के दो कर्मियों की मौत हो गई जबकि 811 अन्य जख्मी हो गए। घाटी में पथराव की 734 घटनाओं में 592 पुलिसकर्मी, सीआरपीएफ के 219 कर्मी घायल हुए हैं।  आतंकवाद और पथराव की घटनाओं में 32 आम लोगों की मौत हुई है और 117 अन्य जख्मी हुए हैं।

इधर, सरकार के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं में वृद्धि हुई है। इस साल जुलाई तक नियंत्रण रेखा पर 954 बार संघर्ष विराम उल्लंघन किया गया है। रक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष भामरे ने राज्यसभा को बताया था कि जम्मू कश्मीर में वर्ष 2017 में नियंत्रण रेखा पर 860 बार संघर्ष विराम उल्लंघन किया गया था, जबकि चालू वर्ष में जुलाई माह तक वहां 945 बार संघर्ष विराम उल्लंघन किया गया। देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :एनकाउंटरजम्मू कश्मीर समाचारआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम