लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पिता के ही बनाए कानून में फंसे फारूक अब्दुल्ला, सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम के तहत हुए गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 16, 2019 16:39 IST

फारूक अब्दुला के पिता शेख अब्दुल्ला के कार्यकाल के दौरान ही पीएसए एक्ट बनाया गया था। बता दें कि इस कानून के तहत किसी भी व्यक्ति को बिना किसी सुनवाई व मुकदमे के दो साल तक हिरासत में लिया जा सकता है। 

Open in App
ठळक मुद्देमालूम हो कि फारूक अब्दुला के पिता शेख अब्दुल्ला के कार्यकाल के दौरान ही पीएसए एक्ट बनाया गया था।जम्मू कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा हटने के बाद 5 अगस्त से नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला अपने आवास पर नजरबंद किया गया है।  

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (PSA) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गृह मंत्रालय ने अब्दुल्ला के आवास पर ही हिरासत में लिया है। बता दें कि जिस जेल में अब्दुल्ला को रखा गया है अस्थायी जेल घोषित कर दिया गया है। 

मालूम हो कि फारूक अब्दुला के पिता शेख अब्दुल्ला के कार्यकाल के दौरान ही पीएसए एक्ट बनाया गया था। बता दें कि इस कानून के तहत किसी भी व्यक्ति को बिना किसी सुनवाई व मुकदमे के दो साल तक हिरासत में लिया जा सकता है। 

जम्मू कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा हटने के बाद 5 अगस्त से नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला अपने आवास पर नजरबंद किया गया है।  

वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला को न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने की मांग करने वाली याचिका पर केंद्र और जम्मू-कश्मीर प्रशासन से सोमवार को जवाब मांगा। अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा रद्द किए जाने के बाद से कथित रूप से हिरासत में हैं।

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एस ए बोबडे एवं न्यायमूर्ति एस ए नजीर की पीठ ने केंद्र और राज्य को नोटिस जारी किया और राज्यसभा सांसद एवं एमडीएमके नेता वाइको की याचिका पर सुनवाई के लिए 30 सितंबर की तारीख तय की। वाइको ने कहा कि वह पिछले चार दशकों से अब्दुल्ला के निकट मित्र हैं। वाइको ने दावा किया कि नेशनल कांफ्रेंस के नेता को ‘‘बिना किसी कानूनी अधिकार के अवैध हिरासत’’ में लेकर, उन्हें संविधान के तहत प्रदत्त अधिकारों से वंचित रखा गया। 

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरफारूक अब्दुल्ला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील