लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः कठुआ में तलाशी अभियान में मिला भारी विस्फोटक, एक युवक को किया गया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 23, 2019 13:55 IST

जम्मू-कश्मीरः बिलावर तहसील की मल्हार पट्टी में सुरक्षा बल तलाशी ले रहे थे, तभी यह विस्फोटक बरामद हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षा बलों के तलाशी अभियान के दौरान सोमवार को करीब 38 किलो विस्फोटक मिले हैं। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। 

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षा बलों के तलाशी अभियान के दौरान सोमवार को करीब 38 किलो विस्फोटक मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि बिलावर तहसील की मल्हार पट्टी में सुरक्षा बल तलाशी ले रहे थे, तभी यह विस्फोटक बरामद हुए। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। 

इससे पहले जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में 12 सितंबर को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकवादी गिरफ्तार किए गए थे। तलााशी के दौरान जम्मू पठानकोट राजमार्ग पर कार्डबोर्ड सामग्री से भरे ट्रक को रोका गया था और उसमें से तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से हथियार एवं गोलाबारूद की भी बरामदगी की गयी थी। 

आतंकियों के पास से चार एके 56 राइफल, दो एके 47 राइफल, छह मैग्जीन और 180 गोलियां तथा 11 हजार रुपये नकदी बरामद की गयी थी। पकड़े गए तीनों आतंकवादी कश्मीर घाटी के रहने वाले थे। यह ट्रक जावेद अहमद चला रहा था। इसका मालिक पुलवामा के गुलशनाबाद का सुहिल अहमद लाटू शामिल था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील