लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी, सेना ने कल ही मार गिराये थे 3 आतंकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 13, 2020 07:23 IST

इससे पहले बारामूला जिले के सोपोर इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में रविवार सुबह दो पाकिस्तानी नागरिक समेत लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गये।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार (13 जुलाई) को तड़के सुबह ही पुलिस और सेना ने मिलकर यह अभियान चला रहे हैं।सोपोर शहर के रेबन इलाके में शनिवार मध्यरात्रि के आसपास घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया।

जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग जिले के श्रीगुफवाड़ा इलाके में सुरक्षाबलों और आंतकवादियों के बीच आज तड़के से मुठभेड़ हुआ। कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक सोमवार (13 जुलाई) को तड़के सुबह ही पुलिस और सेना ने मिलकर यह अभियान चला रहे हैं। हालांकि अभी और जानकारी के लिए प्रतीक्षा करना होगा। 

इससे पहले बारामूला जिले के सोपोर इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में रविवार सुबह दो पाकिस्तानी नागरिक समेत लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गये। ये पाकिस्तानी नागरिक हाल में सुरक्षाबलों पर हुए हमले में शामिल थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सोपोर शहर के रेबन इलाके में शनिवार मध्यरात्रि के आसपास घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि आतंकियों की मौजूदगी का पता चलने के बाद उन्हें समर्पण का अवसर दिया गया। हालांकि उन्होंने तलाशी दल पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी कार्रवाई की। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गये। 

पुलिस ने बताया कि मारे गए दो आतंकवादियों की पहचान अबु राफिया उर्फ उस्मान और सैफुल्लाह के रूप में हुई। दोनों पाकिस्तानी नागरिक हैं। उन्होंने बताया कि मारे गए तीसरे आतंकी की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक, राफिया 2016 से घाटी में सक्रिय था। वह और सैफुल्लाह कई आतंकी हमलों में शामिल थे। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार एवं गोलाबारूद बरामद किये गये हैं।

पुलिस ने बताया कि मारे गये दो आतंकवादी एक जुलाई को सोपोर में सुरक्षाबलों पर हमले में शामिल थे। सोपोर हमले में सीआरपीएफ के एक जवान और एक नागरिक की जान चली गयी थी। पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर) विजय कुमार ने पुलिस और सुरक्षा बलों को इस ''बडी कामयाबी'' के लिए बधाई दी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार