लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर डीएसपी मामला: एनआईए ने कश्मीर में कई स्थानों पर छापे मारे

By भाषा | Updated: February 2, 2020 13:07 IST

एनआईए उस मामले की जांच कर रही है जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस का उपाधीक्षक दविंदर सिंह शामिल है और 11 जनवरी को आतंकवादियों को घाटी से बाहर पहुंचाने में मदद करने के लिए गिरफ्तार किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देNIA ने रविवार सुबह कई स्थानों पर छापे मारे। एनआईए उस मामले की जांच कर रही है जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस का उपाधीक्षक दविंदर सिंह शामिल है

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर के निलंबित डीएसपी की गिरफ्तारी से जुड़े मामले में घाटी में रविवार सुबह कई स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी कश्मीर के कई स्थानों पर एनआईए की कई टीम गई और कुछ निजी कार्यालयों और आवासों पर छापेमारी की।

एनआईए उस मामले की जांच कर रही है जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस का उपाधीक्षक दविंदर सिंह शामिल है और 11 जनवरी को आतंकवादियों को घाटी से बाहर पहुंचाने में मदद करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। सिंह को पद से निलंबित किया जा चुका है। इस मामले में गिरफ्तार सभी लोगों से एनआईए के अधिकारियों द्वारा हुई पूछताछ के बाद आज छापेमारी हुई।

सिंह के अलावा इस मामले में हिज्बुल कमांडर का स्वयंभू सैयद नवीद मुस्ताक अहमद उर्फ नवीद बाबू और रफी अहमद राठेर को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा खुद को वकील बता रहे रफी अहमद राठेर और इरफान शफी मीर को गिरफ्तार किया गया था। इन सभी को श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में गिरफ्तार किया गया था।

बाद में नवीद के भाई सैयद इरफान अहमद को 23 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। उसे पंजाब से यहां लाया गया । नवीद लगातार अपने भाई के संपर्क में था और उसने कश्मीर की कड़ाके की ठंड से बचने के लिए उसे चंडीगढ़ में रहने के लिए जगह तलाश करने को कहा था।

वाहन चला रहे मीर की गिरफ्तारी एनआईए के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि ऐसा आरोप है कि वह पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर काम कर रहा है। वह भारतीय पासपोर्ट पर पड़ोसी देश पांच बार जा चुका है। 

टॅग्स :एनआईएदेविंदर सिंहजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील