लाइव न्यूज़ :

कश्मीरी युवाओं को नशे की लत लगा रहा पाकिस्तान, डीजीपी ने किया खुलासा

By अनिल शर्मा | Updated: December 11, 2021 07:43 IST

पुलिस प्रमुख ने आगे कहा, ‘‘पाकिस्तान अपने अन्य नापाक मंसूबों के विफल होने के बाद हमारे युवाओं को नशाखोरी में शामिल करने की कोशिश कर रहा है, जैसा कि उसने पंजाब में किया।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने कहा कि अन्य नापाक मंसूबों के विफल होने के बाद हमारे युवाओं को नशाखोरी में शामिल कर रहा पंजाब के बाद पाकिस्तान अब कश्मीर में युवाओं को नशाखोरी में धकेल रहा है.

जम्मूः जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान अपने अन्य नापाक मंसूबों के नाकाम होने के बाद जम्मू कश्मीर के युवाओं को नशे की लत में धकेलने की कोशिश कर रहा है जैसा उसने पंजाब में किया।

पुलिस प्रमुख ने अधिकारियों से खुफिया तंत्र को मजबूत करने और सुरक्षाबलों द्वारा तत्काल कार्रवाई के लिए सूचना साझा करने को कहा। उन्होंने कहा कि जम्मू के दो सीमावर्ती जिलों राजौरी और पुंछ में पाकिस्तानी प्राधिकारियों के समर्थन से आतंकवादी घुसपैठ की कोशिशें देखी गयी हैं। ऐसी कई कोशिशें सीमा पर ही नाकाम कर दी गयी।

पुलिस प्रमुख ने आगे कहा, ‘‘पाकिस्तान अपने अन्य नापाक मंसूबों के विफल होने के बाद हमारे युवाओं को नशाखोरी में शामिल करने की कोशिश कर रहा है, जैसा कि उसने पंजाब में किया।’’ 

गौरतलब है कि साल 2019 में आजतक ने कश्मीर में ड्रग्स को लेकर एक रिपोर्ट की थी जिसमें खुलासा किया था कि 18 महीने में जम्मू-कश्मीर में जितनी नशे की खेप पकड़ी गई है उसमें से 80 फीसदी ड्रग्स पाकिस्तान से सप्लाई की गई थी। पाकिस्तान ऐसा इसलिए कर रहा ताकि युवाओं की सोचने समझने की शक्ति खत्म हो जाए और उन्हें आसानी से आतंकवाद में शामिल कर सके।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammuआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील