लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर डीडीसी चुनावः दोपहर एक बजे तक 42.5 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: December 13, 2020 17:12 IST

Open in App

जम्मू, 13 दिसंबर जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के छठे चरण के तहत 18 जिलों की 31 सीटों पर हो रहे मतदान में रविवार दोपहर एक बजे तक 42.79 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में मतदान सुचारू रूप से चला और कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।

उन्होंने बताया कि जम्मू क्षेत्र के राजौरी जिले में अबतक सबसे ज्यादा मतदान हुआ है, जहां 63.07 प्रतिशत वोट पड़े हैं जबकि कश्मीर के शोपियां जिले में मात्र 3.66 फीसदी मतदान हुआ है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, जम्मू क्षेत्र में दोपहर एक बजे तक 56.90 फीसदी मतदान हुआ, जबकि कश्मीर क्षेत्र में 26.28 प्रतिशत वोट पड़े हैं।

मतदान दो बजे खत्म गया है, लेकिन अंतिम आंकड़े अभी जारी नहीं किए गए हैं।

जम्मू मंडल में मतदाता सुबह सात बजे मतदान का समय शुरू होने से पहले ही मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। जम्मू के अधिकतर हिस्सों में सुबह में घना कोहरा था।

अधिकारियों ने बताया कि राजौरी के बाद रामबन में 61.91 प्रतिशत, रियासी में 61.21 फीसदी, पुंछ में 60.73 प्रतिशत, सांबा में 60.61 फीसदी, जम्मू में 55.62 प्रतिशत, उधमपुर में 54.69 फीसदी, डोडा में 53.39 फीसदी और कठुआ में 50.09 प्रतिशत मतदान हुआ है।

उन्होंने बताया कि कश्मीर क्षेत्र के गांदरबल में दोपहर एक बजे तक 45.86 प्रतिशत वोट पड़े। इसके बाद कुपवाड़ा में 41.21 फीसदी, कुलगाम में 32.71 प्रतिशत, बडगाम में 27.44 फीसदी, बारामूला में 26.68 प्रतिशत, अनंतनाग में 20.95 फीसदी, पुलवामा में 6.80 प्रतिशत और शोपियां में 3.66 फीसदी मतदान हुआ है।

कश्मीर में ताजा बर्फबारी के बाद अधिकतर इलाकों में पारा शून्य से नीचे चला गया है।

डीडीसी चुनाव के छठे चरण में 31 सीटों पर मतदान हो रहा है, जिनमें से 14 कश्मीर क्षेत्र और 17 जम्मू क्षेत्र की सीटें हैं।

चुनाव को सुचारू रूप से कराने के लिए 2071 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 1208 कश्मीर क्षेत्र में और 863 जम्मू क्षेत्र में थे।

केंद्र शासित प्रदेश की 280 डीडीसी सीटों के लिए चुनाव आठ चरणों में होने हैं, जिसकी शुरूआत 28 नवंबर को हुई थी। अबतक 221 सीटों पर चुनाव हो चुका है।

मतगणना 22 दिसंबर को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया