लाइव न्यूज़ :

कोविड-19ः श्रीनगर में एक हफ्ते की सख्त पाबंदी, कोरोना से 390 की मौत, जम्मू समेत कई जिलों में लॉकडाउन 

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 1, 2020 19:58 IST

श्रीनगर जिले में एक हफ्ते के लिए सख्त लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। जबकि जम्मू, कठुआ, उधमपुर समेत अन्य कई जिलों में दो दिनों के वीकंड लाकडाउन का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है। प्रदेश में अभी तक हुई मौतों में श्रीनगर में सबसे अधिक 120 लोगों की जान जा चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देजुलाई माह में ही 180 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 172 कश्मीर और आठ की मौत जम्मू संभाग में हुई है।मौतों के बढ़ते आंकड़े के बीच प्रशासन ने अब जम्मू कश्मीर में सख्ती करनी शुरू की है। श्रीनगर के जिला मजिस्ट्रेट शाहिद इकबाल चौधरी ने श्रीनगर जिले में एक सप्ताह के लिए सख्त पाबंदियां लागू करने का आदेश जारी किया है।

जम्मूः कोरोना के कारण जम्मू कश्मीर में अभी तक 390 मौतें हो चुकी हैं। सबसे अधिक मौतें अर्थात 356 की मौत कश्मीर संभाग और 29 की जम्मू संभाग में हुई है।

चिंताजनक तथ्य यह है कि जुलाई माह में ही 180 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 172 कश्मीर और आठ की मौत जम्मू संभाग में हुई है। मौतों के बढ़ते आंकड़े के बीच प्रशासन ने अब जम्मू कश्मीर में सख्ती करनी शुरू की है।

इसी क्रम में श्रीनगर जिले में एक हफ्ते के लिए सख्त लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। जबकि जम्मू, कठुआ, उधमपुर समेत अन्य कई जिलों में दो दिनों के वीकंड लाकडाउन का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है। प्रदेश में अभी तक हुई मौतों में श्रीनगर में सबसे अधिक 120 लोगों की जान जा चुकी है।

इसके बाद बारामुला में 68, कुलगाम में 28, बडगाम में 27, अनंतनाग में 24, शोपियां में 23, पुलवामा में 20, कुपवाड़ा में 20, जम्मू में 19, बांदीपोरा में 13, गांदरबल में 6, राजौरी में दो, डोडा में तीन और रामबन, पुंछ, सांबा, ऊधमपुर और कठुआ में एक-एक मौत हुई है।

श्रीनगर के जिला मजिस्ट्रेट शाहिद इकबाल चौधरी ने श्रीनगर जिले में एक सप्ताह के लिए सख्त पाबंदियां लागू करने का आदेश जारी किया है। इसे आज से ही यानि ईद-उल-जुहा की खुशियों के बीच ही लागू कर दिया गया है। सभी प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।

इस दौरान जम्मू, कठुआ तथा उधमपुर के जिला प्रशासनों की ओर से लगाए गए वीकेंड लाकडाउन का शनिवार को शहर की सड़कों पर असर दिखा। ईद के बावजूद लाकडाउन काफी प्रभावी ढंग से लागू रहा। इन जिलों के तमाम हिस्सों में गैर जरूरी सामान की दुकानें और यातायात सेवाएं बंद रही।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाजम्मू कश्मीरकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियागिरीश चंद्र मुर्मू
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए