लाइव न्यूज़ :

सेना के साथ खड़े हैं लद्दाख के लोग, bjp mp जामयांग सेरिंग नामग्याल बोले- किसी भी खतरे का पूरी ताकत से मुकाबला करेंगे

By भाषा | Updated: June 24, 2020 17:17 IST

लद्दाख के गलवान में भारत और चीन के बीच तनाव जारी है। इस बीच लद्दाख से भाजपा सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने सेना प्रमुख एम एम नरवणे से मुलाकात की। कहा कि हम सभी सेना के साथ खड़े हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलद्दाख के लोग शांतिप्रिय होते हैं। लेकिन संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को किसी भी खतरे का उसी ताकत से मुकाबला किया जाएगा। सेना के प्रति लद्दाख के लोगों की ओर से आभार जताया और कहा, ‘‘हम हमारे वीर जवानों द्वारा दिये गए सर्वोच्च बलिदान को कभी भी नहीं भूलेंगे।’’ क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों, विशेष तौर पर घुमंतू लोगों के मुक्त आवागमन तथा अन्य विकास कार्य किये जाने के बारे में भी चर्चा की। 

लेहः लद्दाख से भाजपा सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल की सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे के साथ यहां एक बैठक हुई जिसमें उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस केंद्र शासित प्रदेश के लोग भारतीय सेना के साथ खड़े हैं और ‘‘संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को उत्पन्न किसी भी खतरे का पूरी ताकत से मुकाबला किया जाएगा।’’

यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी। सेना प्रमुख लद्दाख में हाल में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प के मद्देनजर समग्र स्थिति की समीक्षा के लिए वर्तमान समय में लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर हैं। चीन के सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे।

नामग्याल ने कहा, लद्दाख के लोग शांतिप्रिय होते हैं

जनरल एम एम नरवणे और सांसद के बीच मंगलवार को हुई बैठक में उत्तरी कमान के जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी और लेह स्थित 14वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह भी मौजूद थे। नामग्याल ने कहा, ‘‘लद्दाख के लोग शांतिप्रिय होते हैं। लेकिन संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को किसी भी खतरे का उसी ताकत से मुकाबला किया जाएगा।

लद्दाख के लोग हमेशा ही भारतीय सेना के साथ खड़े रहेंगे।’’ उन्होंने गलवान घाटी में गतिरोध के दौरान चीनी सैनिकों को ‘‘मुंहतोड़ जवाब’’ देने के लिए सेना के प्रति लद्दाख के लोगों की ओर से आभार जताया और कहा, ‘‘हम हमारे वीर जवानों द्वारा दिये गए सर्वोच्च बलिदान को कभी भी नहीं भूलेंगे।’’

एक प्रवक्ता ने कहा कि सांसद ने बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा, नागरिकों और सेना के बीच संबंध, पूर्वी लद्दाख के लिए एक समर्पित कोर की स्थापना और लद्दाख स्काउट में बटालियनों की स्थापना संबंधी मुद्दे शामिल थे। उन्होंने कहा कि नामग्याल ने साथ ही सीमा आधारभूत ढांचे के विकास, क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों, विशेष तौर पर घुमंतू लोगों के मुक्त आवागमन तथा अन्य विकास कार्य किये जाने के बारे में भी चर्चा की। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरलद्दाखभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)चीनदिल्लीभारतीय सेनामनोज मुकुंद नरवाने
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील