लाइव न्यूज़ :

Jammu and Kashmir BJP: विधानसभा में टिकट नहीं, रवींद्र रैना की जगह सत शर्मा होंगे जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष?, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 3, 2024 12:04 IST

Jammu and Kashmir BJP: भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई में यह बदलाव रविवार को होने वाली पार्टी विधायक दल की बैठक से कुछ घंटे पहले किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा चुनाव में नौशेरा से हार का सामना करना पड़ा था।प्रदेश इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। भाजपा ने सत शर्मा को टिकट नहीं दिया था।

Jammu and Kashmir BJP: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वरिष्ठ नेता सत शर्मा को रविवार को पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। वह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना की जगह लेंगे। भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह घोषणा की गई। जम्मू-कश्मीर में हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने सत शर्मा को टिकट नहीं दिया था। इसके बाद उन्हें प्रदेश इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। रैना को इस बार विधानसभा चुनाव में नौशेरा से हार का सामना करना पड़ा था।

लंबे समय तक प्रदेश अध्यक्ष रहे रैना को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया कि दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई में यह बदलाव रविवार को होने वाली पार्टी विधायक दल की बैठक से कुछ घंटे पहले किया गया है।

लगभग छह साल के अंतराल के बाद चार नवंबर से शुरू हो रहे जम्मू-कश्मीर विधानसभा के पहले सत्र से पूर्व अपने विधायक दल का नेता चुनने के लिए यह बैठक श्रीनगर में आयोजित की गई है। भाजपा ने हाल में संपन्न जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में 29 सीट पर जीत हासिल की थी। यह जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

जम्मू-कश्मीर में लगभग 10 साल बाद हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन ने जीत हासिल की। राज्य में 90 सीट पर हुए चुनावों में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 42 और कांग्रेस पार्टी ने छह सीट पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद, उमर अब्दुल्ला दूसरी बार इस पूर्ववर्ती राज्य और वर्तमान में केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

विधायक दल के नेता का चयन करने के लिए भाजपा ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। जम्मू-कश्मीर की नवनिर्वाचित विधानसभा का पहला सत्र चार नवंबर को विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के साथ शुरू होगा, जिसके बाद उपराज्यपाल का अभिभाषण होगा।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपंजाब में संदीप पाठक के खिलाफ मुकदमा, आम आदमी पार्टी-भाजपा में रार तेज, जानें घटनाक्रम?

भारतटीएमसी के मुंह से धर्म की बात शोभा नहीं?, अधीर रंजन चौधरी ने कहा-पुलिस और TMC के गुंडे ने 15 साल से पश्चिम बंगाल में क्या गदर काटे हैं?, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल मतगणनाः उच्चतम न्यायालय ने हस्तक्षेप करने से किया इनकार, अमित मालवीय ने कहा-एक और दिन ममता बनर्जी के लिए एक और न्यायिक हार

भारतपुलवामा में आतंकवादियों का ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ उमर मलिक गिरफ्तार, पिस्तौल, 2 कारतूस, मैगजीन, चीनी ग्रेनेड, पाकिस्तानी ग्रेनेड और मोबाइल बरामद

भारतJammu-Kashmir Weather: मई में भारी बारिश का अनुमान, क्या मार्च-अप्रैल की 24% कमी की हो पाएगी भरपाई?

भारत अधिक खबरें

भारतपीएम मोदी ने आर बालासुब्रमण्यम और डॉ. जोरम अनिया को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त करने की दी मंज़ूरी

भारतदिल्ली के सफदरजंग स्थित घर में जज का शव मिला, आत्महत्या की आशंका, पुलिस कर रही है जांच

भारतबरगी बांध क्रूज हादसा एक बच्चे का शव मिला, मृतकों की संख्या 11 हुई, कुछ अभी भी लापता

भारतVIDEO: खाटूश्याम धाम पहुंचे सचिन पायलट, श्रद्धा के साथ दिखी सियासी ताकत

भारतयूपी के नौवीं कक्षा के बच्चे पढ़ेंगे, लता मंगेशकर के जीवन संघर्ष