लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: भाजपा नेता राकेश पंडिता का हुआ अंतिम संस्कार, पुलिस ने कहा- अब कोई बगैर सुरक्षा बाहर नहीं निकले

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 3, 2021 12:25 IST

भाजपा नेता राकेश पंडिता की हत्या बुधवार रात आतंकियों ने कर दी थी। पुलिस का कहना है कि वे बिना सुरक्षा के अपने मित्र से मिलने चले गए थे। इस बीच आज उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलवामा के त्राल में नगर पालिका के अध्यक्ष और भाजपा नेता राकेश पंडिता को मारी थी आतंकियों ने गोलीइस हमले में एक महिला भी घायल हुई है जो अस्पताल में भर्ती हैघटना के बाद कश्मीर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा है कि कोई भी नेता बिना सुरक्षा के बाहर नहीं निकले

जम्मू: कश्मीर में देर रात को आतंकियों ने पुलवामा के त्राल में नगर पालिका के अध्यक्ष कश्मीरी पंडित और भाजपा नेता राकेश पंडिता की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद पुलिस ने उन सभी सुरक्षा प्राप्त नेताओं व लोगों को स्पष्ट कर दिया है कि वे बिना सुरक्षा के घरों से बाहर न निकलें। पुलिस का कहना है कि बिना सुरक्षा बाहर निकलना मौत को दावत देना होगा।

इस हमले में आतंकी हमले में एक महिला भी जख्मी हुई है, जिसे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। तीन की संख्या में बताए जा रहे हमलावर मौके से फरार हो गए थे, जिनकी तलाश में सुरक्षा बलों ने पूरा इलाका घेर तलाशी अभियान तेज कर दिया था।

बिना सुरक्षा के निकल गए थे राकेश पंडिता: पुलिस

पुलिस ने दावा किया है कि राकेश पंडिता को निजी सुरक्षा के लिए दो पीएसओ दिए गए थे, लेकिन बुधवार को वे बिना सुरक्षा के ही त्राल चले गए। पुलिस के अनुसार राकेश पंडिता बुधवार को त्राल बाला इलाके में अपने मित्र मुस्ताक भट्ट के घर आए थे। इसी दौरान तीन अज्ञात आतंकियों ने राकेश पंडिता पर करीब से फायरिंग कर दी। 

गोलीबारी में पंडित और उनके मित्र की बेटी चपेट में आ गईं। दोनों को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन राकेश पंडिता की मौत हो गई।

राकेश पंडिता का शव गुरुवार तड़के जम्मू स्थित रूप नगर में उनके निवास पहुंचा जहां कुछ धार्मिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को बनतालाब शमशान भूमि ले जाया गया और अंतिम संस्कार किया गया। इस हत्या के बाद कश्मीर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पंडिता जब अपने दोस्त के घर गए थे तो वे अपने दोनों अंगरक्षकों को साथ लेकर नहीं गए थे जो एक भारी सुरक्षा चूक उनकी तरफ से हुई थी। 

पहले भी भाजपा नेताओं पर होते रहे हैं हमले

आईजी ने सभी सुरक्षा प्राप्त नेताओं व लोगों को अब निर्देश दिया है कि कोई भी बिना सुरक्षा व्यवस्था के तथा बिना पुलिस को सूचित किए घरों से बाहर न निकले।

इससे पहले कुलगाम में आतंकियों ने 6 अगस्त 2020 को भाजपा सरपंच सरपंच सजाद अहमद की गोली मार कर हत्या कर दी थी। घटना के समय वह अपने घर के बाहर थे। 

वहीं, जुलाई 2020 में भाजपा के बांदीपोरा जिलाध्यक्ष और उनके दो परिजनों की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के एक माह पूर्व आठ जून को अनंतनाग में कांग्रेस नेता और सरपंच अजय पंडित की हत्या की गई थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग