लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो खतरनाक आतंकी ढेर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 20, 2021 17:43 IST

मारे गए दोनों आतंकियों के शवों को अपने कब्जे में लेते हुए सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से हथियार व गोलाबारूद भी बरामद किए हैं। फिलहाल एक आतंकी की पहचान नहीं हो सकी है।

Open in App
ठळक मुद्देवंतीपोरा में खिरयु पांपोर इलाके में मारे गए हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी।मारे गए एक आतंकवादी की पहचान ख्रिव के मुसैब मुस्ताक के रूप में हुई है।पांपोर के खिरयु इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना सुरक्षाबलों को गुरुवार देर रात को मिली थी।

जम्मू: सुरक्षाबलों ने अवंतीपोरा में खिरयु पांपोर इलाके में हिजबुल मुजाहिदीन के हिट स्क्वाड के खतरनाक माने जाने वाले एक सदस्य और उसके आतंकी साथी को मौत के घाट उतार दिया है। 

हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों में से एक की पहचान ख्रिव के मुसैब मुस्ताक के रूप में हुई है। वह लुरगाम में जाविद अहमद मलिक की हत्या में शामिल था। साथ ही दक्षिण कश्मीर में नागरिक हत्याओं के लिए जिम्मेदार था। दूसरे आतंकी की पहचान की जा रही है।

सुरक्षाबलों ने इलाके में और आतंकियों की मौजूदगी की आशंका के चलते फिलहाल सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। दोनों आतंकियों के शवों को अपने कब्जे में लेते हुए सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से हथियार व गोलाबारूद भी बरामद किए हैं। 

पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ के दौरान आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया था परंतु उन्होंने इससे इंकार करते हुए सुरक्षाबलों पर गोलीबारी जारी रखी।

आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने दोनों आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान मुसैब मुश्ताक निवासी खिरयु के रूप में हुई है। वह गर्ल्स हाई स्कूल पटसुना के एक चपरासी जाविद अहमद मलिक निवासी लुरगाम की हत्या में भी शामिल था। यह एचएम का एक हमलावर दस्ता था, जिसने दक्षिण कश्मीर में कई नागरिकों की हत्या की। 

पुलिस ने बताया कि पांपोर के खिरयु इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना उन्हें गुरुवार देर रात को मिली थी। पुलिस के एसओजी के जवान, सेना व सीआरपीएफ के संयुक्त दल के साथ इलाके में पहुंचे और आतंकियों की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार सुबह जब वे अपने तलाशी अभियान को आगे बढ़ाते हुए खिरयु के एक मुहल्ले में पहुंचे तो वहां छिपे आतंकियों उन्हें नजदीक आता देख उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। 

सुरक्षाबलों ने भी तुरंत मोर्चा संभालते हुए पहले तो आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा परंतु जब वे नहीं माने तो उन्होंने भी जवाब में फायरिंग की।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर