लाइव न्यूज़ :

Jammu And Kashmir Assembly Election 2024: भाजपा की तीसरी लिस्ट जारी, इन 29 उम्मीदवारों पर पार्टी ने लगाई मुहर

By आकाश चौरसिया | Updated: August 27, 2024 16:40 IST

Jammu And Kashmir Assembly Election 2024: भाजपा ने 16 उम्मीदवारों के बाद 27 नामों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है, इसमें देविंदर सिंर राणा, राजीव शर्मा समेत 30 नेताओं के नाम शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देJammu And Kashmir Assembly Election 2024: BJP की तीसरी लिस्ट आई Jammu And Kashmir Assembly Election 2024: 29 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर Jammu And Kashmir Assembly Election 2024: अब तक कुल 45 नामों की घोषणा

Jammu And Kashmir Assembly Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर तीसरी लिस्ट जारी कर दी है, इसमें उन्होंने देविंदर सिंह राणा को नगरोटा से उम्मीदवार बनाया है और छम्ब से राजीव शर्मा इस बार चुनावी मैदान में अपना दम दिखाएंगे। गौरतलब है कि आज ही फारूख अब्दुल्ला की पार्टी जेकेएनसी ने 32 उम्मीदवारों की घोषणा की थी, जिसमें ये भी बताया गया था कि इस बार का चुनाव उमर अब्दुल्ला भी लड़ रहे हैं। यही नहीं, नामांकन की तारीख पास आते देख कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।   

गौरतलब है कि इस विधानसभा चुनाव में जेकेएनसी और कांग्रेस गठबंधन में आकर विरोधियों को छक्के छुड़ाने के लिए एक साथ लड़ रही हैं। दूसरी तरफ महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं। समझौते के तहत जेकेएनसी 52 सीटों पर और कांग्रेस 32 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। 

गौरतलब है कि भाजपा ने सोमवार को पहले 10 बजे अपने 44 उम्मीदवारों की घोषणा की, लेकिन फिर दो घंटे बाद अपने फैसले को वापस ले लिया। इसके बाद नाटकीय अंदाज में अचानक से 15 और फिर एक कैंडिडेट का ऐलान किया, हालांकि भाजपा जम्मू कार्यालय में प्रत्याशित उम्मीदवारों से संबंधित लोगों ने टिकट बंटवारें पर जमकर हंगामा किया।  

यहां ये जानना जरूरी है कि विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होंगे, जहां 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी और मतगणना 4 अक्टूबर को होनी है। 

ये रहें 29 उम्मीदवार के नामहब्बाकदल से अशोक भट्टगुलाबगढ़ (अजजा) से मोहम्मद अकरम चौधरीरियासी से कुलदीप राज दुबेमाता वैष्णो देवी से बलदेव राज शर्माकालाकोट-सुंदरबनी से ठाकुर रणधीर सिंहबुधल (अजजा) से चौधरी जुल्फीकर अलीथन्नामंडी (अजजा) से मोहम्मद इकबाल मलिकसुरनकोटे (अजजा) से सैयद मुश्ताक अहमद बुखारीपुंछ हवेली से चौधरी अब्दुल गनीमेंढ़र (अजज) से मुर्तजा खानऊधमपुर पश्चिम से पवन गुप्ताचिनानी से बलवंत सिंह मनकोटियारामनगर (अजा) से सुनील भारद्वाजबनी से जीवन लालबिलावर से सतीश शर्माबसोहली से दर्शन सिंहजसरोटा से राजीव जसरोटियाहीरानगर से अधिवक्ता विजय कुमार शर्मारामगढ़ (अजा) से डॉ. देविंदर कुमार मणियालसाम्बा से सुरजीत सिंह सलाथियाविजयपुर से चंद्र प्रकाश गंगासुधेतगढ़ (अजा) से घारू राम भगतआर.एस. पुरा-जम्मू दक्षिण से डॉ. नरिंदर सिंह रैनाजम्मू पूर्व से युद्धवीर सेठीनगरोटा से डॉ. देविंदर सिंह राणाजम्मू पश्चिम से अरविंद गुप्ताजम्मू उत्तर से शाम लाल शर्माअखनूर (अजा) से मोहन लाल भगतछम्ब से राजीव शर्मा

टॅग्स :जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024Jammuजम्मू कश्मीरकांग्रेसउमर अब्दुल्लाOmar Abdullah
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो