लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमले के वक्त इफ्तार के लिए फल ले जा रहा था सेना का ट्रक; शोक में डूबे गांव वाले, नहीं मनाएंगे ईद

By अंजली चौहान | Updated: April 22, 2023 10:19 IST

आतंकियों ने ट्रक पर हमला कर दिया जिसमें राष्ट्रीय राइफल्स के पांच जवान शहीद हो गए इन जवानों में चार पंजाब और 1 ओडिशा के रहने वाले थें। 

Open in App
ठळक मुद्देआतंकियों ने ट्रक पर हमला कर दिया जिसमें राष्ट्रीय राइफल्स के पांच जवान शहीद हो गए ग्रामीणों ने फैसला किया कि वह शनिवार को ईद नहीं मनाएंगे गुरुवार को दोपहर तीन बजे के करीब पुछं में आतंकी हमला हुआ।

श्रीनगर: आज 22 अप्रैल को एक ओर जहां पूरा देश ईद-उल-फितर का त्योहार मना रहा है, वहीं जम्मू-कश्मीर के पुंछ के एक गांव में लोगों ने ईद मनाने से इनकार कर दिया है।

गांव वालों ने ये फैसला पुंछ में हुए सेना ट्रक पर आतंकी हमले के बाद लिया है। दरअसल, गुरुवार 20 अप्रैल को घात लगाकर बैठे आतंकियों ने सेना के ट्रक पर अचानक हमला कर दिया। इस हादसे में पांच जवानों की दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद न सिर्फ पुंछ बल्कि पूरे देश में शोक की लहर है।

हिन्दुस्तान टाइम्स के अनुसार, सेना का ट्रक सांगियोट में शाम को आयोजित होने वाली इफ्तार पार्टी के लिए फल और अन्य सामान ले कर जा रहा था। रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रक बालाकोट में स्थित राष्ट्रीय राइफल्स के बसूनी मुख्यालय से सामग्री ले जाता था।

इसके अलावा, वाहन ने भीमबेर गली क्षेत्र से अपनी यात्रा के दौरान अतिरिक्त सामान एकत्र किया, जहां पुंछ और राजौरी के बीच सेना के काफिले की आवाजाही के कारण राष्ट्रीय राइफल्स की महत्वपूर्ण उपस्थिति है।

इसी दौरान आतंकियों ने ट्रक पर हमला कर दिया जिसमें राष्ट्रीय राइफल्स के पांच जवान शहीद हो गए इन जवानों में चार पंजाब और 1 ओडिशा के रहने वाले थें। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सांगियोट पंचायत के सरपंच मुख्तियाज खान को भी इफ्तार के लिए न्योता दिया गया था। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें और गांव वालों को जैसे ही इसकी सूचना मिली कि पुछं में आतंकी हमले में सेना के कई जवान मारे गए हैं।

पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव में निराशा छा गई। इसके बाद ग्रामीणों ने फैसला किया कि वह शनिवार को ईद नहीं मनाएंगे, वह केवल नमाज अदा करेंगे। 

12 लोग हिरासत में 

बता दें कि गुरुवार को दोपहर तीन बजे के करीब पुछं में आतंकी हमला हुआ। इस हादसे के बाद सुरक्षाबलों और जांच टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी। घातक हमले में शुक्रवार को करीब 12 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनसे मामले में पूछताछ की गई। 

अधिकारियों ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों से सुरक्षा बलों द्वारा आतंकवादी समूह की पहचान का पता लगाने के लिए विभिन्न स्तरों पर पूछताछ की जा रही है, जिसके बारे में माना जाता है कि वह एक साल से अधिक समय से क्षेत्र में सक्रिय है और संभवत: इसमें एक स्निपर भी शामिल है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलाआतंकवादीईद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील