लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, अल-कायदा का कमांडर जाकिर मूसा मारा गया

By सुरेश डुग्गर | Updated: May 23, 2019 20:32 IST

अधिकारियों ने बताया कि पुलवामा के त्राल में सेना की 42 आरआर, एसओजी तथा केरिपुब की संयुक्त टीमों ने आज शाम को पुलवामा के त्राल के ददसारा गांव में मूसा को एक रूटीन तलाशी अभियान के दौरान घेर लिया।

Open in App

सुरक्षाबलों ने एक बड़ी सफलता में अल-कायदा के कश्मीर के अपने गुट अंसार गजवातुल हिन्द के कमांडर जाकिर मूसा को मार गिराया है। उसे पुलवामा के त्राल में हुई मुठभेड़ में मार गिराया। वह पहले हिज्बुल मुजाहिदीन का कमांडर था और पंजाब में हुए कुछ हमलों में भी पुलिस को उसकी तलाश थी। इस बीच आतंकियों ने दो स्थानों पर हमले भी किए।

अधिकारियों ने बताया कि पुलवामा के त्राल में सेना की 42 आरआर, एसओजी तथा केरिपुब की संयुक्त टीमों ने आज शाम को पुलवामा के त्राल के ददसारा गांव में मूसा को एक रूटीन तलाशी अभियान के दौरान घेर लिया। कुछ मिनटों तक चली मुठभेड़ में ही मूसा को मार गिराया गया।

अधिकारियों का कहना था कि मूसा को हथियार डालने के लिए बोला गया था लेकिन उसने ग्रेनेड लांचरों से ताबड़तोड़ हमले किए तो जवाबी कार्रवाई में उसे मार गिराया गया। समाचार लिखे जाने तक न ही उसका शव मुठभेड़स्थल से निकाला जा सका था और न ही सुरक्षाधिकारियों ने उसके मरने की पुष्टि की थी। फिलहाल तलाशी अभियान जारी था। 

दूसरी ओर दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा में आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड से हमला किया। यह ग्रेनेड थाने के मेन गेट पर गिरा और एक जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाके के समय वहां मौजूद तीन लोग ग्रेनेड से निकले छर्राे की चपेट में आकर जख्मी हो गए। हमले के बाद भागने में कामयाब रहे आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान चलाया है।

वहीं दूसरी ओर श्रीनगर में टैगोर हाल के पास भी आतंकियों ने वहां तैनात सीआरपीएफ की 25वीं वाहिनी के जवानों पर ग्रेनेड फेंका। यह गनीमत रही कि ग्रेनेड जवानों से दूर सड़क पर ही गिरा और एक जोरदार धमाके के साथ फट गया। इसमें किसी भी तरह का नुक्सान नहीं हुआ है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो