जम्मू-कश्मीर: हिज्बुल मुजाहिदीन के आंतकी ने महिला को मारी गोली, अस्पताल ले जाने के दौरान मौत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: August 17, 2018 03:34 PM2018-08-17T15:34:49+5:302018-08-17T15:34:49+5:30

महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

jammu and Kashmir: A woman shot dead by terrorists in Drubgam village of Pulwama district | जम्मू-कश्मीर: हिज्बुल मुजाहिदीन के आंतकी ने महिला को मारी गोली, अस्पताल ले जाने के दौरान मौत

terrorist

नई दिल्ली, 17 अगस्त: जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में हिज्बुल मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकवादियों ने शुक्रवार को एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि मृतक शमीना बानो क्विल की रहने वाली थीं। पुलवामा के द्रुबगाम इलाके में उन्हें गोली मार दी गयी। उन्होंने बताया कि महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि महिला की हत्या के पीछे प्रतिबंधित संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन का हाथ है।


वहीं पुलवामा जिले के अवंतिपुरा में एक पुलिस प्रतिष्ठान पर शुक्रवार को आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में चार नागरिक घायल हो गये। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने जिला पुलिस कार्यालय के मुख्य द्वार पर ग्रेनेड फेंका लेकिन वह निशाना चूक गया और सड़क पर जाकर फटा। इस धमाके में चार नागरिक घायल हो गये। उनमें एक की हालत नाजुक है।

Web Title: jammu and Kashmir: A woman shot dead by terrorists in Drubgam village of Pulwama district

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे