लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: टंगधार में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने किया ढेर, सांबा बार्डर पर पकड़ा गया एक संदिग्ध

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 20, 2022 16:54 IST

जम्मू-कश्मीर में तैनात सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि सीमा पर सजगता से तैनात सेना 3/9 जीआर के जवानों ने ऐसे ही घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक आतंकी को मार गिराया है वहीं जम्मू फ्रंटियर पर सांबा सेक्टर में सीमा पर सुरक्षाबलों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकुपवाड़ा के टंगधार सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिरायाजम्मू फ्रंटियर पर सांबा सेक्टर में सीमा पर सुरक्षाबलों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया हैएलओसी पार बनाए गए लांचिंग पैड से आतंकी लगातार भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ का प्रयास कर रहे हैं

जम्मू: सुरक्षा जवानों ने कुपवाड़ा जिले के टंगधार सेक्टर में शुक्रवार को घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक अज्ञात आतंकी को मार गिराया। कुपवाड़ा में सुबह से ही बारिश जारी है। इसी बीच आतंकी भी लगातार घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं।

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि सीमा पर सजगता से तैनात सेना 3/9 जीआर के जवानों ने ऐसे ही घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक आतंकी को मार गिराया है। जबकि जम्मू फ्रंटियर पर सांबा सेक्टर में सीमा पर सुरक्षाबलों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बताया कि एलओसी पार बनाए गए लांचिंग पैड से आज कुछ आतंकियों ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ का प्रयास किया परंतु सतर्क भारतीय जवानों ने न सिर्फ उनकी साजिशों को नाकाम बना दिया बल्कि जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकी की अभी पहचान संभव नहीं हो पाई है।

हालांकि सेना ने सीमा पर अभी भी सर्च ऑपरेशन को जारी रखा हुआ है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि घुसपैठ के बाद अन्य आतंकी आसपास के इलाकों में मौजूद हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सीमा पार पाकिस्तान से कुछ आतंकी जब भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे थे, तो सुरक्षा में तैनात सेना की 3-9 ग्रेनेडियर के जवानों ने उन्हें देख लिया। पहले तो आतंकियों को चेतावनी दी गई परंतु जब उन्होंने एलओसी से सटे घने जंगलों की ओर जाने का प्रयास किया तो भारतीय जवानों की गोलीबारी की, जिसमें एक आतंकी वहीं ढेर हो गया। आतंकवादी के मारे जाने के बाद अन्य आतंकवादी वापस पाकिस्तान सीमा की ओर भाग गए।

इस बीच सांबा के रामगढ़ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव जेड्रा में गुरुवार-शुक्रवार रात ग्रामीणों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और सुरक्षाबलों को दी। सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंचकर उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि पकड़ा गया व्यक्ति राजौरी का रहने वाला है। सुरक्षा एजेंसियां उससे लगातार पूछताछ कर रही हैं। साथ ही सीमांत क्षेत्र में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। व्यक्ति यहां कैसे पहुंचा और किस काम के लिए वह यहां आया है, पुलिस और सुरक्षाबलों के जवान इसकी पड़ताल कर रहे हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर