लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: दो अलग-अलग मुठभेड़ में 4 आतंकवादी उतारे गए मौत के घाट

By भाषा | Updated: August 4, 2019 05:20 IST

जम्मू-कश्मीर के शोपियां और बारामूला जिलों में पिछले 36 घंटों में सुरक्षा बलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ों में आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के एक कमांडर समेत चार आतंकी मारे गए हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के शोपियां और बारामूला जिलों में पिछले 36 घंटों में सुरक्षा बलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ों में आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के एक कमांडर समेत चार आतंकी मारे गए हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दो आतंकवादी बारामूला जिले के सोपोर में मारे गये जबकि दो अन्य आतंकवादी शोपियां जिले में शुक्रवार से शुरू हुए अभियान के दौरान मारा गया।

उन्होंने बताया कि सोपोर के वारपोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शनिवार की सुबह घेराबंदी एवं खोज अभियान शुरू किया। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बल के जवान जब खोज अभियान चला रहे थे, इसी दौरान आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादियों को मार गिराया।

उन्होंने बताया कि मारे गए दोनों आतंकवादी, आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के सदस्य थे। उन्होंने बताया कि इनमें से एक की पहचान उमर शहबाज वानी के रूप में की गयी है और खारपोरा बांदीपुरा का रहने वाला था जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो सकी है । उन्होंने बताया कि दोनों विभिन्न आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त थे और वानी जून में आतंकवादी संगठन में शामिल हुआ था और वह सोपोर में सक्रिय था ।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं । अधिकारी ने बताया कि शोपियां के पंडुशन इलाके में शुक्रवार को शुरू हुए एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने हिज्बुल मुजाहिद्दीन के एक आतंकवादी मंजूर भट को मार गिराया ।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जैश-ए-मोहम्मद का अन्य आतंकवादी जीनत-उल-इस्लाम नाइकू मुठभेड़ में मार गिराया गया था । नाइकू प्रदेश के शोपियां जिले का रहने वाला था । पाकिस्तानी नागरिक नाइकू शोपियां में जैश का जिला कमांडर था । उन्होंने बताया कि मारे गए दोनों आतंकवादी आतंक के कई वारदातों और नागरिकों पर विभिन्न तरह के अत्याचारों में शामिल थे। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरआतंकवादीटेरर फंडिंगआतंकी हमलाभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील