लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर : कोविड-19 के 155 नये मामले, संक्रमण से कोई मौत नहीं

By भाषा | Updated: July 12, 2021 21:42 IST

Open in App

श्रीनगर, 12 जुलाई जम्मू-कश्मीर में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 155 नये मामले आने के साथ ही केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,18,848 हो गयी है।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन महीनों में पहली बार ऐसा हुआ है जब संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है।

उन्होंने बताया कि नये मामलों में से 113 कश्मीर संभाग से जबकि 42 जम्मू संभाग से आए हैं।

उन्होंने बताया कि श्रीनगर में सबसे ज्यादा 33 नये मामले आए हैं, वहीं कुलगाम में 14 नये मामले आए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में फिलहाल 2,709 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है। अभी तक 3,11,782 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अभी तक ब्लैक फंगस के 31 मामले आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए